सागर-जबलपुर स्टेट हाईवे पर कंटेनर और यात्री बस की भिड़ंत, तीन की मौत, पांच की हालत गंभीर

दमोह में सागर-जबलपुर स्टेट हाईवे पर मंगलवार सुबह सात बजे यात्री बस और कंटेनर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए, जिसमें दो गंभीर घायलों को जबलपुर रेफर किया गया है। हादसा मंगलवार सुबह तेंदूखेड़ा ब्लॉक में आने वाले झालोन गांव के पास सागर-जबलपुर स्टेट हाईवे पर हुआ। मृतकों में बस ड्राइवर, क्लीनर और एक महिला यात्री शामिल है।जानकारी के अनुसार सागर से जबलपुर चलने वाली बरकोटी कंपनी की बस झलोन से तेंदूखेड़ा की ओर आ रही थी। वहीं, दूसरी ओर जबलपुर से सागर जा रहे कंटेनर के चालक को नींद का झोंका आ गया और कंटेनर सीधा बस को टक्कर मारते हुए अंदर घुस गया।  घटना में बस और कंटेंनर के चालाक क्षतिग्रस्त वाहनों में तीन घंटे  फंसे रहे, जिनको पुलिस और ग्रामीणों की मदद से निकला। हादसे में बस ड्राइवर प्रेम सिंह, क्लीनर प्रताप और महिला यात्री रीता चौकसे की जान चली गई। महिला जबलपुर की रहने वाली थी। रीता के पति राजेश चौकसे और कंटेनर चालक रिंकू गोयल गंभीर रूप से घायल हैं। तीन यात्रियों का तेंदूखेड़ा अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • सम्बंधित खबरे

    जैन परिवार के पांच सदस्यों की एक साथ निकली अर्थी, लोगों की आंखों में थम नहीं रहे थे आसूं

    सागर-दमोह सड़क मार्ग पर हुए सड़क हादसे ने सागर वासियों को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में जिले के परसोरिया निवासी एक जैन परिवार के पांच सदस्यों की दुखद मौत…

    सागर में गाय को बचाने के दौरान शराब से भरा ट्रक पलटा, लूटने के लिए खाली बोतलें लेकर पहुंचे लोग, शहडोल में सोन नदी में बही liquor की बोतलें

    सागर/शहडोल।  मध्य प्रदेश के सागर जिले में बड़ा हादसा हो गया। गाय को बचाने के चक्कर में शराब से भरा ट्रक पलट गया। जैसे ही इसकी सूचना स्थानीय लोगों को…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!