महाकाल लोक में बने अतिथि गृह को श्रद्धालुओं का इंतजार, जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते नहीं आ रहा काम

उज्जै: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने के लिए किसी प्रकार की समस्या ना हो इसी उद्देश्य को लेकर कुछ वर्षों पूर्व जे के सीमेंट लिमिटेड कानपुर के द्वारा अपने चेयरमैन की स्मृति में एक अतिथि गृह का निर्माण कर श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति को समर्पित किया गया था। इस अतिथि गृह का अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ निर्माण करने के साथ ही यहां लगभग 40 श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था भी की गई थी। जिसे जे के सीमेंट के अधिकारियों द्वारा कुछ माह पूर्व महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति को सौंप भी दिया गया है, लेकिन श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने अब तक इस नवीन अतिथि गृह में किसी भी श्रद्धालुओं को ठहराने की शुरुआत नहीं की है। इस अतिथि गृह में कर्मचारियों की ड्यूटी जरूर लगा दी गई है, जो कि रोजाना यहां साफ सफाई करते हैं। अपनी ड्यूटी देते हैं और चले जाते हैं।

महाकाल लोक निर्माण के बाद देशभर के श्रद्धालुओं की संख्या उज्जैन में अधिक हो गई है। स्वयं मंदिर प्रबंध समिति बताती है कि श्रद्धालुओं की हुई बढ़ोतरी के कारण मंदिर की आय तीन गुना बढ़ गई है। लेकिन उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं को सबसे बड़ी परेशानी यहां होटल में रूम मिलने की होती है। मंदिर की ओर से श्रद्धालुओं के लिए ठहरने की कोई व्यवस्था ना होने से अधिकतर श्रद्धालु निजी होटल और लॉज में ठहरते हैं और कई बार मनमाना किराया वसूले जाने से ठगी का शिकार भी हो जाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि श्री महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के पास स्वयं का संचालित एक अतिथि गृह भी है, जो उज्जैन में कितने भी श्रद्धालुओं की भीड़ हो लेकिन वह खाली ही पड़ा रहता है। ऐसा नहीं कि इस अतिथि गृह को शुरू नहीं किया गया है। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा इसके संचालन के लिए कर्मचारियों को नियुक्त भी किया गया है। श्रद्धालुओं को कमरे देने के लिए बुकिंग व्यवस्था भी की गई, लेकिन यहां श्रद्धालु नहीं पहुंच पाते हैं। अतिथि गृह में मौजूद कर्मचारी बताते हैं कि यह हमेशा खाली ही रहता है । इस अतिथि गृह को जे के सीमेंट लिमिटेड कानपुर द्वारा प्रबंध निदेशक स्वर्गीय यदुपति सिंघानिया की पुण्य स्मृति में निर्माण करवाकर महाकाल मंदिर प्रबंध समिति को समर्पित किया गया था। इस अतिथि गृह का निर्माण महाकाल लोक के सामने पार्किंग स्थल के पीछे करवाया गया था। यात्री गृह में बेहद सुंदर लांज, एसी रूम, डायनिंग हॉल और रिसेप्शन का निर्माण कराया गया था, लेकिन बुकिंग शुरू होने के बाद भी यह अतिथि गृह आज भी श्रद्धालुओं का इंतजार कर रहा है।

इस बारे में जब श्री महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि जिस स्थान पर यह यात्री गृह बना हुआ है उसके आसपास निर्माण कार्य चल रहा है। इस स्थान पर मंदिर का कुछ मटेरियल भी डंप किया जाता है। अभी तो ठीक लेकिन श्रावण मास में यह अतिथि गृह श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी साबित होगा। क्योंकि इस अतिथि गृह में लगभग 40 लोगों के रुकने की व्यवस्था है। 

40 श्रद्धालुओं को मिल सकता लाभ
श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के जिम्मेदार तो इस अतिथि गृह के आसपास निर्माण कार्य चलने की बात कहकर अभी इसे प्रमोट ना करने की बात कह रहे हो, लेकिन अगर इसे शुरू कर दिया जाता है तो लगभग 40 श्रद्धालुओं को प्रतिदिन ठहरने की समस्या का निदान हो सकता है। साथ ही इससे इस अतिथि गृह के निर्माण का उद्देश्य भी पूर्ण हो सकेगा, जिसके लिए यह बनाया गया है।

 

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!