कोई विज्ञापन भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना गठबंधन को कमजोर नहीं कर पाएगा – शिंदे 

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि कोई विज्ञापन भारतीय जनता पार्टी-शिवसेना गठबंधन को कमजोर नहीं कर पाएगा और पिछले एक साल से जो कड़वाहट पैदा करने की कोशिश की जा रही थी उसे खत्म कर लिया गया है। पिछले दिनों अखबारों में प्रकाशित एक पन्ने के विज्ञापन को लेकर शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप सामने आये थे।
विज्ञापन में शिंदे को महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा नेता और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तुलना में अधिक पसंद वाला बताया गया है। बीते मंगलवार को राज्य में प्रकाशित प्रमुख अखबारों में छपे विज्ञापन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिंदे की तस्वीरें हैं और इसमें एक सर्वेक्षण के हवाले से दावा किया गया है कि शिंदे लोकप्रियता में फडणवीस से आगे हैं।
इस विज्ञापन में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे की तस्वीरें नहीं थीं। जिसके बाद दोनों सहयोगी दलों के बीच सब कुछ ठीक नहीं होने की अटकलों को बल मिला। सीएम शिंदे ने कहा कि केवल एक विज्ञापन की वजह से यह गठबंधन कमजोर नहीं होगा जिसे एक अति-उत्साही पार्टी कार्यकर्ता ने छपवाया था।
उन्होंने कहा कि गठबंधन एक गहरे वैचारिक आधार पर बना था जब शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गज हमारे बीच थे।
शिंदे ने दोहराया कि पिछले एक साल में किसी ने गठबंधन (शिवसेना-भाजपा) में कड़वाहट पैदा करने की कोशिश थी, लेकिन इस मुद्दे को बहुत तेजी से सुलझा लिया गया। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!