एक जीत से इतना खुश होने की जरूरत नहीं – शशि थरूर

नई दिल्ली । कांग्रेस संसद शशि थरूर ने कांग्रेस पार्टी से कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद  हमें  आत्मसंतुष्ट नहीं होना है, क्योंकि मतदाताओं का रुख प्रादेशिक और राष्ट्रीय चुनावों के बीच बदल सकता है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा कि इससे कुछ महीने पहले मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली थी।
लोकसभा सदस्य थरूर का कहना है कि कांग्रेस यह मानकर नहीं चल सकती कि जो चीज प्रदेश के चुनाव में काम कर गई वो राष्ट्रीय चुनाव में भी काम करेगी। थरूर ने कहा कि 2018 में हमने राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में जीत हासिल की थी, लेकिन फिर लोकसभा चुनाव में इन्हीं राज्यों में हम हार गए। मतदाता कुछ महीनों के भीतर अपना मत बदल सकते हैं तो यह आवश्यक है कि हम आत्मसंतुष्ट नहीं हों। 
तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य ने कहा कि कर्नाटक में स्थानीय स्तर पर मजबूत एवं प्रभावी नेतृत्व होने और स्थानीय मुद्दों पर जोर देने के कारण कांग्रेस की जीत में मदद मिली। कांग्रेस में कुछ नेताओं के बीच टकराव से जुड़े मुद्दे पर थरूर ने कहा कि पार्टी में मतभेद का होना सामान्य बात है। उनका कहना है कि राजनीति में लोगों का महत्वाकांक्षी होना सामान्य है। वे पार्टी की विचाराधारा और एजेंडे को लेकर प्रतिबद्ध हो सकते हैं, लेकिन व्यक्ति (पार्टी नेता) ये महसूस कर सकते हैं कि वो पार्टी के एजेंडे को आगे ले जाने के लिए दूसरों से बेहतर हैं।  

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!