रूस में फंसे यात्रियों को लेने पहुंचा एयर इंडिया का दूसरा विमान, सैन फ्रैंसिस्को के लिए भरी उड़ान

रूस में फंसे एयर इंडिया विमान के यात्री गुरुवार को एयरलाइन के एक दूसरे विमान के जरिए सैन फ्रैंसिस्को रवाना हो गए। गौरतलब है कि तकनीकी खराबी के चलते एयर इंडिया की दिल्ली-सैन फ्रैंसिस्को फ्लाइट को मंगलवार को रूस के मगदान एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। इसके बाद से 216 यात्री और चालक दल के 16 सदस्य रूस में ही फंसे थे। एयर इंडिया ने इन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बुधवार को ही एक फेरी फ्लाइट रवाना कर दी थी। 

एयर इंडिया ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि एयर इंडिया फ्लाइट एआई173डी मगदान से सैन फ्रैंसिस्कों के लिए आठ जून को स्थानीय समयानुसार सुबह 10.27 बजे उड़ान भर चुकी है और इसके रात 12.15 तक सैन फ्रैंसिस्को एयरपोर्ट पर पहुंचने का अनुमान है। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को जल्द से जल्द रवाना करने के लिए एयर इंडिया ने सैन फ्रैंसिस्को एयरपोर्ट पर अतिरिक्त मदद रखी है ताकि यहां पहुंचने पर सभी यात्रियों के क्लियरेंस से जुड़ी औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए। 

इसी ट्वीट में कहा गया कि सैन फ्रैंसिस्को एयरपोर्ट पर मौजूद टीम यात्रियों की हर तरह से मदद के लिए तैयार है। न सिर्फ चिकित्सीय सेवा के लिए बल्कि उनके परिवहन की जरूरतों और इसके बाद हो सकने वाली मदद के लिए भी।

इंजन में खराबी की वजह से हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
इससे पहले मंगलवार को दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को उड़ान संख्या एआई-173 216 को मगादान हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया था, क्योंकि इसके एक इंजन में बीच हवा में खराबी आ गई थी। इसके बाद रूस के मगदान हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

मगदान उत्तर-पूर्वी रूस में ओखोतस्क (Okhotsk) सागर के तट पर स्थित है और मगदान ओब्लास्ट के प्रशासनिक केंद्र के अंतर्गत आता है। बंदरगाह शहर मगदान मास्को से लगभग 10,167 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हवाई मार्ग से मॉस्को से मगदान पहुंचने में लगभग सात घंटे 37 मिनट लगते हैं।

एयर इंडिया ने ही की थीं यात्रियों के लिए ठहरने की व्यवस्था
एयर इंडिया ने पहले अपने बयान में कहा था कि सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को ‘होटल में ठहरने की व्यवस्था’ की गई है। लेकिन बुधवार को इसने कहा कि ‘बुनियादी ढांचे की बाधाओं’ के कारण उन्हें अस्थायी आवासों में रखने के लिए मजबूर होना पड़ा।

रूस में फंसे भारतीयों को दवाओं और खाने के सामान की किल्लत
रूस में फंसे भारतीयों को रात भर दवाओं और खाने के सामान की किल्लत का सामना करना पड़ा। रूस में जहां भारतीय फंसे हैं वहां एअर इंडिया का कोई ग्राउंड स्टाफ नहीं है। जिसके चलते यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें कुछ यात्री जमीन पर गद्दे में सोते दिख रहे हैं। भाषायी बाधाओं के कारण इन्हें स्थानीय प्रशासन से बात करने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ा।   

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!