PM मोदी आ रहे हैं…हम इसे ठीक करने के लिए क्या कर रहे’, अमेरिकी संसद में उठा भारतीयों को वीजा का मुद्दा

अमेरिका वीजा के लिए भारतीयों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। अब यह मुद्दा अमेरिका की संसद तक पहुंच गया है। अमेरिकी सांसदों ने भारतीय के लिए अमेरिका वीजा पाने में लगने वाले लंबे समय को लेकर सवाल उठाए हैं और कहा है कि भारत सबसे अहम सहयोगी है, ऐसे में जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। 

भारतीयों के लिए वीजा वेटिंग 600 दिन
अमेरिका की सीनेट फॉरेन रिलेशन कमेटी के चेयरमैन सीनेटर बॉब मेनेडेज और इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष माइकल वाल्टज ने भारतीयों को अमेरिकी वीजा मिलने में होने वाली देरी पर सवाल उठाया। इस दौरान मेनेनडेज ने कहा कि ‘अमेरिकी लोगों के भारतीयों के साथ अच्छे संबंध हैं। भारत अब क्वाड का हिस्सा है और हम लगातार भारत के साथ अपने रिश्तों को मजबूत कर रहे हैं। इसके बावजूद भारत में अमेरिकी वीजा के लिए लगने वाला समय सबसे ज्यादा है। यह दुनियाभर में अमेरिकी  वीजा के लिए लगने वाले औसत समय से भी ज्यादा है। उन्होंने कहा कि बी1-बी2 वीजा के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को 450-600 दिनों की वेटिंग मिलती है।’ मेनेनडेज ने इस पर सवाल उठाए।

’21वीं सदी में भारत के साथ रिश्ते सबसे अहम’
अमेरिकी सीनेटर माइकल वाल्ट्ज ने कहा कि 21वीं सदी में अमेरिका के भारत के साथ आर्थिक, कूटनीतिक और रक्षा संबंध सबसे अहम हैं। इसके बावजूद भारतीयों को वीजा के लिए इतना लंबा इंतजार कराना तकलीफदेह है। उन्होंने कहा कि मुंबई में औसत वेटिंग पीरियड 587 दिन हैं जबकि दोनों देशों के बीच 150 बिलियन डॉलर से ज्यादा का व्यापार होता है। वाल्ट्ज  ने कहा कि पीएम मोदी जल्द ही अमेरिका के दौरे पर आने वाले हैं, ऐसे में हम इस मुद्दे को सुलझाने के लिए क्या कर रहे हैं? वाल्ट्ज ने सवाल किया कि क्या हम भारत के लिए कोई विशेष नीति बनाने पर विचार कर रहे हैं या नहीं?

माइकल वाल्ट्ज ने कहा कि सिर्फ मेरे राज्य फ्लोरिडा में भारतीयों को मिलने वाले वीजा में देरी की वजह से करीब 8 बिलियन डॉलर के व्यापार का नुकसान हुआ है और 250,000 नौकरियां प्रभावित हुई हैं। 

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास विभाग ने दिया ये जवाब
अमेरिका वाणिज्य दूतावास मामलों की असिस्टेंट सचिव रीना बिटर ने अमेरिकी सांसदों को बताया कि भारत में वीजा वेटिंग टाइम को कम करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। बिटर ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से भारत में हमेशा से अमेरिकी वीजा की मांग बहुत ज्यादा रही है। हालांकि हाल के समय में उठाए गए कदमों की वजह से वहां वीजा वेटिंग टाइम में दो तिहाई की कमी आई है। इस साल भारतीयों के 10 लाख वीजा पर न्यायिक निर्णय होने की उम्मीद है। भारत स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों में स्टाफ की संख्या भी बढ़ाई गई है। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!