भारतीय-अमेरिकी देव शाह ने 2023 का ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ खिताब जीता

वाशिंगटन: भारतीय-अमेरिकी देव शाह ने ‘सैमोफाइल’ शब्द का सही हिज्जे (स्पेलिंग) बताकर वर्ष 2023 का ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ खिताब अपने नाम कर लिया।

फ्लोरिडा के लार्गो शहर के निवासी शाह (14) आठवीं कक्षा के छात्र हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को इस खिताब के साथ 50 हजार अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि भी जीती।

मैरीलैंड के नेशनल हार्बर में आयोजित प्रतियोगिता में शाह ने कहा, ”यह अद्भुत है… मेरे पैर अभी भी कांप रहे हैं।”

समाचार पत्र ‘वाशिंगटन पोस्ट’ की खबर के अनुसार, शाह ने ‘सैमोफाइल’ का सही हिज्जे बताकर इस प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। ‘सैमोफाइल’ रेतीले क्षेत्रों में पाए जाने वाले पौधे या जानवर होते हैं।

समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के अनुसार, शाह तुरंत ही इस शब्द को पहचान गए थे, लेकिन फिर भी पूरी तरह से संतुष्ट होने के लिए उन्होंने इससे जुड़े कुछ सवाल पूछे। उन्होंने पूछा, ”ग्रीक में सैमो का मतलब रेत है?” और ”फाइल का मतलब प्यार है?”

शाह ने तीसरी बार इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इससे पहले, वह 2019 और 2021 में इस प्रतियोगिता में शामिल हो चुके हैं। मालूम हो कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण 2020 में इस प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया गया था।

शाह की जीत के बाद उनके माता-पिता बेहद भावुक नजर आए। उनकी मां ने कहा कि वह पिछले चार साल से इसके लिए मेहनत कर रहा था।

प्रारंभिक दौर की प्रतियोगिता मंगलवार को आयोजित की गई, जबकि क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल बुधवार को हुए।

वर्जीनिया के अर्लिंगटन की रहने वाली शैर्लट वॉल्श (14) इस प्रतियोगिता में उपविजेता रहीं।

‘स्पेलिंग बी’ में प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के छात्र हिस्सा लेते हैं। यह शब्दों के सही हिज्जे बताने से जुड़ी प्रतियोगिता है। ‘नेशनल स्पेलिंग बी’ प्रतियोगिता की शुरुआत 1925 में की गई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!