केंद्रीय मंत्री की बेटी बन रही धनकोट के सबसे बड़े जमींदार की बहू, जानिए कौन हैं तोमर के दामाद

ग्वालियर में मोदी टीम के सबसे भरोसेमंद और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की बेटी की शादी थी। इस VVIP शादी में देशभर से 100 से अधिक बड़े राजनेता शामिल होने वाले हैं, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राज्यपाल, रक्षा मंत्री सहित कई प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का दामाद कौन है और यह किस परिवार से ताल्लुक रखता है। 

Know who is Neeraj Bhati, son-in-law of Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar

इस घराने की बहू बन रही केंद्रीय मंत्री की बेटी

जानिए कौन हैं केंद्रीय कृषि मंत्री के दामाद
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के दामाद का नाम नीरज सिंह भाटी है। नीरज सिंह भाटी वर्तमान में इको टूरिज्म के डायरेक्टर हैं। मंत्री तोमर के दामाद नीरज सिंह भाटी भारतीय जनता पार्टी में युवा नेता हैं, जो सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी माने जाते हैं। नीरज सिंह भाटी की शिक्षा इंग्लैंड में पूरी हुई है और उसके बाद से वह लगातार भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय युवा नेता की भूमिका निभा रहे हैं और धनकोट से एक बार सरपंच चुके हैं।

Know who is Neeraj Bhati, son-in-law of Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar

धनकोट रियासत के एक सबसे बड़ी जमीदार रहे हैं नीरज भाटी के दादा

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की बेटी जिस घर में बहू बनकर जा रही है, वह मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित एक छोटी सी धनकोट रियासत के जमींदार हैं। लड़के के पिता अनूप सिंह भाटी कांग्रेस के सक्रिय नेता माने जाते हैं, तो वहीं उनके बेटे यानी तोमर के दामाद नीरज सिंह भाटी बीजेपी के एक युवा सक्रिय नेता हैं। मतलब पिता कांग्रेस में और बेटा बीजेपी में है। यह परिवार इलाके के सबसे बड़े जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते हैं। तोमर के दामाद नीरज भाटी के दादा का नाम राज साहब बनवार सिंह भाटी है, जो धनकोट रियासत के एक सबसे बड़ी जमीदार रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

     ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!