यूसीसी पर बोले सिंधिया-हम इसे भी संभव करवाएंगे

ग्वालियर ।  नागरिक उडडयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर कहा कि हम इसे भी संभव करवाएंगे। हम चर्चा करेंगे। देश में एक समान नीति को स्थापित करने का जो असंभव कार्य था वह पूर्व में पीएम ने संभव कराया है। मुख्यमंत्री के अंचल के प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया यहां ग्वालियर एयरपोर्ट पर आगमन के दौरान मीडिया से चर्चा कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि हमारे देश में हर व्यक्ति 140 करोड़ जनता में एक सामन है, अगर एक समान है तो एक नीति होना चाहिए सभी के लिए। ये जो संकल्प भारतीय जनता पार्टी का है,यह संकल्प संविधान में भी है। तो आज जो सत्तर साल में नहीं हो सका, तीन तलाक को हटाने, कश्मीर में 370 को रद करने और पूरे देश में एक समान नीति स्थापित करने का जो असंभव कार्य था वो पीएम ने कराया।

भाजपा की संतुष्टिकरण की नीति है, दूसरी तरफ तुष्टिकरण की नीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत माता का परचम विश्व में लहरा रहा है। आर्थिक विकास के साथ अध्यात्मिक विकास भी किया जा रहा है। क्योंकि आर्थ के साथ अध्यात्मिक विकास ही हमारा मूल आधार था। इसी कारण विश्व गुरु माना जाता गया। प्रधान सेवक नेतृत्व में समय फिर करवट ले रहा है। आज समूचा विश्व हमारी तरफ आशभरी दृष्टि से देख रहा है। यह बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किलागेट में महासंपर्क अभियान के तहत किलागेट पर गुरुवार को जनसभा को संबोधित करते हुये व्यक्त किये। उन्होंने कांग्रेस का बगैर लिये उसकी नीतियों पर प्रहार करते हुये कहा कि एक तरफ हर वर्ग के लिये संतुष्टिकरण की नीति है। दूसरी तरफ तुष्टिकरण है। सिंधिया जनसभा में जोश में नजर आये। माइक छोड़कर मंच पर आकर भाषण देने लगे। सभा को राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने सभी संबोधित करते हुये केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को लोगों को बताया।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!