22.70 लाख की लागत से इंदौर हाई कोर्ट परिसर में बनेगी कैंटीन

इंदौर। 22.70 लाख की लागत से इंदौर हाई कोर्ट परिसर में कैंटीन बनाई जाएगी। सोमवार को प्रशासनिक जस्टिस एससी शर्मा व अन्य जजों के साथ अनेक एडवोकेट्स की मौजूदगी में इसका भूमिपूजन हुआ।

यह कैंटीन हाईकोर्ट के रवींद्र नाटय गृह के पास वाले हिस्से में बनेगी। लंबे समय से वकीलों द्वारा हाई कोर्ट परिसर में कैंटीन की मांग की जा रही थी क्योंकि इसके अभाव में वकीलों को चाय नाश्ते के लिए इधर उधर जाने को मजबूर होना पड़ता है। बाहर से आने वाले वकीलों को भी यह समस्या आती थी।

इसके चलते हाई कोर्ट प्रशासन द्वारा यह कैंटीन स्वीकृत की गई है।आज के कार्यक्रम में सीनियर एडवोकेट आनंद मोहन माथुर, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लोकेश आर भटनागर, उपाध्यक्ष अमर सिंह राठौर आदि ने भूमि पूजन के बाद कुदाली चलाकर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

इस अवसर पर बार सचिव पंकज सोहनी, सह सचिव अखिल गोधा, पूर्व उपाध्यक्ष रितेश ईनानी, कार्यकारिणी सदस्य राहुल हार्डिया, श्याम सिंह ठाकुर, चेतन जोशी, धर्मेंद्र खानचंदानी, राकेश सिंह भदौरिया आदि उपस्थित थे। बार उपाध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने बताया किया कैंटीन 3 से 4 माह में बंद कर तैयार हो जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!