दिल्ली-एनसीआर में हो रही है बारिश, आज भी राहत के आसार, फिर बदलेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में इस समय बारिश हो रही है। हल्की हवाएं भी चल रही हैं। इससे आज के दिन कुछ समय राहत रहने की उम्मीद है। हालांकि विभाग का कहना है कि   मौसम में अब  बदलाव आएगा और दिल्ली-एनसीआर का तापमान बढ़ने लगेगा। धीरे-धीरे गर्मी सताने लगेगी लेकिन आज सुबह के समय हुई बारिश कम से केम आज के लिए तो राहत काम कर ही सकती है। मौसम विभाग ने हवाओं के साथ हल्की बारिश का अनुमान दिल्ली के आसपास के इलाकों में जताया है। 

कल दिनभर मौसम खुला रहा और बारिश के हालात भी नहीं बने। ऐसे में लग रहा था कि अब बारिश की विदाई हो गई है। इसके बाद मौसम विभाने की ओर से भी तापमान और गर्मी बढ़ने की बात कही गई। देर रात और तड़ते तक बारिश की स्थितियां नहीं थीं लेकिन सवेरे के समय बारिश होने लगी। अग बारिश देर तक चलती है तो आज का दिन राहत भरा रह सकता है। 

दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुछ इलाकों में तापमान 38 डिग्री तक चला गया। 

पीतम पुरा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 37.9 डिग्री, नजफगढ़ में 37.1, पूसा में 37 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान भी बढ़ा दिन भर सूरज की तपिश ने लोगों को परेशान किया।

मौसम विभाग की मानें तो अब तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होनी शुरु होगी। तापमान अब बढ़ने लगा है और सोमवार से ज्यादा बढ़ोतरी होनी शुरू हो जाएगी। पांच जून को अधिकतम तापमान 39 डिग्री, सात जून को 40 डिग्री, और नौ जून को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में और बढ़ोतरी होगी। पसीने छुड़ाने वाली गर्मी परेशान करेगी। विभाग ने अभी बारिश व आंधी होने के संकेत नहीं दिए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!