Train Accident के बाद ओडिशा और तमिलनाडु में एकदिवसीय राजकीय शोक, सरकार के सभी कार्यक्रम रद्द

नई दिल्ली
ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की शाम को भीषण ट्रेन हादसा हुआ, जहां बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गईं। हादसे में अब तक 238 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 900 लोग घायल हुए हैं। हादसा इतना खौफनाक हुआ कि पूरा देश उससे सिहर उठा है। सरकार ने घायलों को मुआवजा देने का ऐलान किया है।

भगवंत मान ने व्यक्त की संवेदनाएं
घातक ओडिशा ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना के बाद तमिलनाडु और ओडिशा ने शनिवार को एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है। वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बालासोर के दुखद रेल हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। ट्विटर पर मान ने लिखा कि ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे की दुर्भाग्यपूर्ण खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। हादसे में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मेरी ईश्वर से कामना है कि हादसे में घायल हुए लोग जल्द स्वस्थ हों।
 

ओडिशा में एक दिवसीय राजकीय शोक

तमिलनाडु और ओडिशा सरकार ने ओडिशा में बालासोर ट्रेन दुर्घटना के बाद एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया।तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राजकीय शो घोषित किया है। इसके अलावा स्टालिन की पार्टी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) ने भी शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कलिंगर करुणानिधि की 100वीं जयंती को मनाने के लिए निर्धारित अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

तमिलनाडु में सभी अहम कार्यक्रम किए गए रद्द
पार्टी के सूत्रों ने कहा कि आज तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि की जयंती है। इस उपलक्ष्य पर कई कार्यक्रम निर्धारित किए गए थे, लेकिन डीएमके ने बालासोर ट्रेन हादसे में हुई मौत के शोक में सभी कार्यक्रमों को रद्द करने की घोषणा की है।
केवल सीएम कलिंगार प्रतिमा और कलिंगार स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। अन्य सभी जनसभाएं और कार्यक्रम रद्द कर दिए गए। उन्होंने आगे कहा कि आज शाम होने वाली धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन के नेताओं की एक सार्वजनिक बैठक को भी स्थगित कर दिया गया है। अगली तारीख की घोषणा के बाद बैठक की जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!