अमेरिका में मुसलमानों पर बयान देकर घिर गए राहुल गांधी, ओवैसी ने अपने जवाब से बोलती की बंद

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए भाषण की आलोचना की. ओवैसी ने अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए 1980 के दशक में मुसलमानों के खिलाफ हिंसा की कथित घटनाओं का जिक्र किया जब कांग्रेस उत्तर प्रदेश और केंद्र में सत्ता में थी।

ओवैसी ने दावा किया कि राजनीतिक धर्मनिर्पेक्षता ने देश में मुस्लिमों को बर्बाद कर दिया और इसका इस्तेमाल संसद और विधानसभाओं में मुस्लिमों का प्रतिनिधित्व खत्म करने के लिए किया गया. अमेरिका में राहुल गांधी के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था मुसलमान, ईसाई, दलित और आदिवासी यह महसूस कर रहे हैं कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है, ओवैसी ने कहा, यह अनुचित है. आप से भारतीय मुस्लिमों पर सवाल पूछा गया था, लेकिन आपने कहा कि 1980 के दशक में दलितों और सिखों के साथ भी ऐसा ही हुआ।

ओवैसी ने कहा, आप को बताना चाहिए था कि मुस्लिमों के साथ क्या हो रहा है. उन्हें (राजस्थान के मुख्यमंत्री) अशोक गहलोत को सिखाना चाहिए. राहुल गांधी को यह भी बताना चाहिए था कि राजस्थान में जुनैद और नासिर को कैसे मारा गया (कथित तौर पर दक्षिणपंथी संगठनों द्वारा फरवरी में). छत्तीसगढ़ में आप की सरकार ने (दिसंबर, 2021 में) ‘धर्म संसद’ को प्रयोजित किया जहां महात्मा गांधी के बारे में गलत बातें कही गईं.

बीजेपी ने क्या कहा?

अमेरिका में राहुल गांधी के बयान के जवाब में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा, भारत, अल्पसंख्यक समाज के लिए सबसे सुरक्षित देश है. दुनिया के किसी भी हिस्से से भारत में अल्पसंख्यकों की स्थिति काफी बेहतर है. देश के खिलाफ राहुल गांधी के भ्रामक बयान से भारत विरोधी मुल्कों को भारत के खिलाफ दुष्प्रचार में बल मिलता है. देश का झंडा लेकर राहुल गांधी विदेश में भारत के खिलाफ भ्रामक बयानबाजी बंद करें।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!