आज क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस?

आज 30 मई का दिन है जिसे हम हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाते हैं। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पत्रकारों को बधाई दी है। एक ट्वीट में बिरला ने कहा, ‘पत्रकार साथियों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं। 1826 में आज के दिन प्रथम हिंदी भाषी अखबार “उदन्त मार्तण्ड” का प्रकाशन हिंदी पत्रकारिता की नींव बना। निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से लोकतंत्र को सशक्त करने तथा देश को दिशा देने वाले सभी मीडियाकर्मियों का अभिनन्दन।’

इन नेताओं ने भी प्रेषित की शुभकामनाएं 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ‘कर्मशीलता और एकनिष्ठ साधना के द्वारा पत्रकारिता के पवित्र मूल्यों को समृद्ध करने वाले सभी पत्रकार बंधुओं को हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। पत्रकारिता की लोकहितकारी दिशा के अनुरूप आप सभी राष्ट्र एवं समाज की उन्नति में अपना योगदान देते रहें।’

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक ट्वीट में लिखा, ‘हिंदी पत्रकारिता दिवस’ की समस्त पत्रकार बंधुओं को अनंत शुभकामनाएं! देश के प्रथम हिंदी समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ के रूप में मिली विरासत का नित संरक्षण-संवर्धन कर रहे सभी पत्रकार साथियों का हार्दिक अभिनंदन!’

क्यों मनाया जाता है हिंदी हिंदी पत्रकारिता दिवस?
हिंदी भाषा में ‘उदन्त मार्तण्ड’ के नाम से पहला समाचार पत्र 30 मई 1826 को कलकत्ता (अब कोलकाता) से निकाला गया था। इसलिए इस दिन को हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है। कानपुर के पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने इसे कलकत्ता (अब कोलकाता) से एक साप्ताहिक समाचार पत्र के तौर पर शुरू किया था। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!