2,000 रुपये के नोट को बदलवाने की जगह जमा करा रहे लोग, एसबीआई ने किया खुलासा 

नई दिल्‍ली । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर किया गया है। 23 मई से देशभर के बैंकों में नोट जमा हो रहे हैं और बदले जा रहे हैं। लेकिन, लोग 2,000 रुपये के नोट को बदलवाने से ज्‍यादा अपने बैंक खाते में जमा कराने में लगे हैं। देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्‍टेट बैंक के पास ही हफ्ते भर में ही 14,000 करोड़ रुपये मूल्‍य के 2,000 हजार रुपये वाले नोट जमा हुए हैं। वहीं, इसकी तुलना में बैंक से लोगों ने केवल 3,000 करोड़ रुपये मूल्‍य के नोट चेंज किए हैं। इससे साफ पता चलता है कि लोगों का जोर नोट जमा कराने पर ज्‍यादा है।
एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने इसकी जानकारी दी है। खारा ने बताया, करीब 14,000 करोड़ रुपये मूल्‍य के 2,000 रुपये के नोट बैंक में जमा हुए हैं। वहीं, बैंक ब्रांचों से 3,000 करोड़ रुपये मूल्‍य के 2,000 रुपये के करंसी नोट बदलवाए गए हैं। हालांकि, अभी दूसरे किसी बैंक ने जमा हुए और बदलवाए गए नोटों का आंकड़ा जारी नहीं किया है। लेकिन देश के सबसे बड़े बैंक में आए नोटों से पता चलता है कि लोगों का रुझान नोट जमा कराने में ही ज्‍यादा है।
आरबीआई ने 2,000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा करने के साथ ही कहा था कि इन नोटों को 30 सितंबर तक बैंकों जमा कराया और बदलवाया जा सकता है। 23 मई से यह काम चालू है।
देश में नवंबर 2016 में नोटबंदी की घोषणा के बाद 2,000 रुपये का नोट चलन में आया था। मोदी सरकार ने नवंबर 2016 में 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा की थी। इन नोटों के बंद होने के बाद करंसी की कमी न हो, इसलिए 2,000 का नोट बाजार में उतारा गया। हालांकि पिछले लंबे समय से 2000 रुपये के नोटों की छपाई नहीं हो रही थी। एटीएम से भी 2000 रुपये के नोट नहीं निकल रहे थे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!