मध्यप्रदेश में मंगलवार को भी कई इलाकों में गिर सकते हैं बारिश-ओले

मध्यप्रदेश में आंधी-बारिश का सिलसिला चल रहा है। सोमवार को भी कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। गुना, रीवा और छिंदवाड़ा में तेज पानी गिरा है। भोपाल में भी कुछ इलाकों में दोपहर में तेज बारिश हुई है। कई इलाकों में आंधी भी चली है। मंगलवार को भी गुना-श्योपुरकलां जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि एवं अल्पकालिक तेज बारिश हो सकती है। हवा की गति भी 60 किमी प्रतिघंटे तक जा सकती है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उज्जैन, भोपाल, इंदौर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, रीवा, सागर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर एवं चंबल, ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान पथरिया में 8, नागदा में 6, ताल, अमरवाड़ा, रेहली में 5, गुना में 4, छिंदवाड़ा, रीवा, उंचेहरा, खुरई, मालथोन, शुजालपुर, पिपलोदा, महिदपुर, बदनावर, वीरपुर में 3 सेमी तक पानी गिरा है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है।

अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कह रहा है कि चंबल, ग्वालियर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर, इंदौर, उज्जैन, रीवा, नर्मदापुरम, भोपाल, सागर संभागों के जिलों में तथा अनूपपुर, जबलपुर, मंडला, सिवनी जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। विभाग ने दो अलर्ट भी जारी किए हैं। ऑरेंज अलर्ट बता रहा है कि गुना-श्योपुरकलां जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि एवं अल्पकालिक तेज बारिश हो सकती है। हवा की गति भी 50-60 किमी प्रतिघंटे तक जा सकती है। यलो अलर्ट बता रहा है कि इंदौर, उज्जैन, रीवा, नर्मदापुरम, भोपाल एवं सागर संभागों के जिलों में तथा अनूपपुर, जबलपुर, मंडला, सिवनी जिलों में कहीं-कहीं अल्पकालिक तेज बारिश हो सकती है। हवा की गति भी 50 किमी प्रतिघंटे तक रहने की आशंका है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश के विभिन्न शहरों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने का सिलसिला जारी है। इससे नौतपा में पूरे प्रदेश में गर्मी के तेवर ठंडे पड़े हुए हैं। वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश तक एक द्रोणिका लाइन बनी हुई है। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश से लेकर तमिलनाडु तक एक अन्य द्रोणिका लाइन बनी हुई है। हवाओं का रुख भी लगातार पश्चिमी एवं दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं के साथ लगातार नमी आने से प्रदेश में बादल बने हुए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!