इंदौर में आधी रात को चली आंधी, सैकड़ों पेड़ गिरे, कई इलाकों की बिजली गुल

इंदौर : मौसम ने अचानक करवट ली और रविवार रात एक बजे तेज हवाएं देखते ही देखते आंधी में बदल गई। इसकी वजह से शहर मेें सैकड़ों पेड़ जड़ से उखड़ गए। आंधी के बाद शहर के ज्यादातर इलाकों की बिजली गुल हो गई, जो सुबह तक ही लौटी। 20 मिनट तक चली तेज आंधी के बाद बारिश शुरू हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो रहे है। इस विक्षोभ के कारण सोमवार को भी शहर में तेज हवा और बारिश का अनुमान है। रविवार रात को एक बजे शहर में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। जिसने कई पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया। शहर के भवानी नगर में एक मकान गिरने गिरने से दो लोग घायल हो गए।

300 जगह बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरे

इंदौर में आंधी के बाद गिरे पेड़ों के कारण बिजली गुल हो गई। पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी के अफसरों के अनुसार 300 जगह लाइनों पर पेड़ गिरे। शहर में 11 केवी लाइन के 85 फीडरों से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। कई इलाकों में सुबह तक बिजली नहीं आई।

मंदिर की दीवार गिरी

नंदा नगर में दत्त हनुमान मंदिर की दीवार हवा के कारण गिर पड़ी। इसके अलावा महेश नगर में दो पेड़ वाहनों पर गिरे। इसके अलावा हीरा नगर,एमआईजी गुरुद्वारा में बड़े पेड़ गिरे। प्रवासी सम्मेलन के दौरान एमआर-10 रोड़ पर लगाए गए कई पेड़ जड़ सहित उखड़ गए। जगजीवन राम नगर में दो मकानों के टीन शेड उड़ गए। बाणगंगा बस्ती में भी कई कच्चे मकानों की चद्दरें उड़ गई।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!