HC ने कहा- आवारा मवेशियों को सड़कों से हटाने के लिए कोई डिवाइस है क्या

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों (stray cattle) के मामले में दायर की गई सोशल वर्कर (Social worker) राजकुमार मिश्रा की जनहित याचिका (Public interest litigation) के बाद मुख्य सचिव सुनील कुजूर के खिलाफ अवमानना याचिका (Contempt petition) में सुनवाई हुई, जिसमें हाईकोर्ट ने अधिवक्ता बी.पी. सिंह को न्यायमित्र नियुक्त किया है. कोर्ट में सड़कों पर घूम रहे मवेशियों के मामले में जांच कर 1 अक्टूबर को रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. इसके अलावा प्रदेशभर की सड़कों में आवारा मवेशियों के आतंक से हो रही दुर्घटनाओं और इंसान सहित मवेशियों की मौतों को लेकर दायर की गई कई याचिकाओं पर सुनवाई हुई, जिसमें हाईकोर्ट (High court) ने स्टेट और केंद्र शासन से पूछा है कि इन आवारा मवेशियों को सड़कों से हटाने के लिए कोई डिवाइस है क्या ? सुनवाई में लखनऊ में मवेशियों के लिए तैयार किये गए प्रोजेक्ट के बारे में भी जिक्र किया गया है.

मवेशियों को सड़कों से हटाने की व्यवस्था की जाए- हाईकोर्ट

पिछले सुनवाई में हाईकोर्ट ने शासन को निर्देश देते हुए कहा था की मवेशियों को सड़कों से हटाने की व्यवस्था की जाए. इसके अलावा राज्य शासन के नरूवा, गरुवा, घुरूवा अउ बारी योजना के तहत बन रहे गौठानों का भी जिक्र किया गया था, जिसे हाईकोर्ट ने ऑब्जर्व कर लिया है. बता दें की प्रदेश भर की सड़कों में आवारा मवेशियों के कारण आये दिन दुर्घटनाएं देखने को मिलती है. आवारा मवेशी सड़कों में बेधड़क घूमते हुए नजर आ ही जाते हैं. कुछ दिनों पहले इसे मामले में एक अवमानना याचिका भी दायर हुई थी, जिसमे शासन ने कोर्ट के समक्ष कहा था कि मवेशियों के मामले का निराकरण कर दिया गया है और सड़कों पर एक भी मवेशी नहीं है.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!