सुकमा के कोंटा में मिले डेंगू के 17 पॉजिटिव मरीज, मचा हड़कंप

सुकमा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सुकमा (Sukma) जिले के कोंटा (Konta) में एक साथ 17 मरीजों में डेंगू पॉजिटिव (Dengue Positive) मरीज मिले हैं. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. सभी मरीजों को इलाज कोंटा के ही अस्पताल में चल रहा है. सुकमा जिला मुख्यालय से भी तीन डॉक्टर (Docter) वहां भेजे गए हैं. कुछ मरीजों का उनके घर में ही इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले बैंगलोर से वापस लौटी सीआरपीएफ (CRPF) की एक टुकड़ी के कुछ जवानों को डेंगू हो गया था. इसके बाद क्षेत्र के अन्य लोगों को भी डेंगू होना शुरू हो गया.

मिली जानकारी के मुताबिक कोंटा (Konta) के थानापारा और ओड़िया पारा से करीब 17 मरीजों में डेंगू (Dengue) पाजिटिव पाया गया है. इसके बाद आनन फानन में सुकमा (Sukma) से तीन डॉक्टर वहां भेजे गए. सभी का इलाज किया जा रहा है. साथ ही डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे कोंटा नगर में साफ सफाई और दवा का छिड़काव करने में लग गई. क्षेत्र के लोगों को भी डेंगू का लार्वा फैलने से रोकने के लिए जागरूक किया जा रहा है. उनको डेंगू से बचने के उपाय बताये जा रहे हैं. साथ ही राजधानी रायपुर से आई डॉक्टर की टीम भी वहां इलाज के लिए रवाना हो गई है.

सभी मरीजों की स्थिति बेह​तर

सुकमा के सीएमएचओ डॉ. सीवी प्रसाद बंसोड़ ने बताया कि डेंगू पॉजिटिव मरीजों का तत्काल इलाज कराया गया. फिलहाल सभी मरीज ठीक हैं और इलाज चल रहा है. साथ ही एतिहात बरतते हुए मच्छरदानी लगाने की सलाह ग्रामीणों को दी गई है. इसके अलावा आस पास के इलाकों में दवा का छिड़काव किया गया है. लोगों को जागरूक किया जा रहा है.
 
  • सम्बंधित खबरे

    महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

    देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी…

    भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!