उपभोक्ताओं को ईमेल/वॉटसएप के माध्यम से मिलेगा बिजली बिल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सभी बिजली उपभोक्ताओं को ईमेल/वॉटसएप के माध्यम से भी बिजली बिल भेजे जाएंगे। इसके लिए एप्लीकेशन बनाई गई है, जो कंपनी के पोर्टल portal.mpcz.inपर उपलब्ध है। यह सुविधा कंपनी द्वारा विकसित उपाय मोबाईल एप पर भी उपलब्ध है।

उपभोक्ता पोर्टल/उपाय एप पर उपभोक्ता अपना कनेक्शन नम्बर/आईव्हीआरएस कस्टमर आईडी नम्बर दर्ज कर उसके सामने मोबाईल नम्बर (वॉटसएप युक्त) और ईमेल एड्रेस दर्ज कर ईमेल/वॉटसएप के माध्यम से बिल प्राप्त करने के लिए सहमति दे सकते हैं।

उपभोक्ता की सहमति के आधार पर बिलिंग प्रणाली में बिल अपडेट करने के बाद उसे अगले माह से बिजली बिल की हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाएगी। बिल केवल ईमेल/वॉटसएप पर ही भेजा जाएगा। उपभोक्ता व्यक्तिगत रूप से विद्युत वितरण केन्द्र कार्यालय में जाकर भी अपनी सहमति दर्ज करा सकते हैं। इस व्यवस्था के लिए उपभोक्ता से सहमति लिया जाना आवश्यक है।

सुविधा के लाभ

उपभोक्ताओं को प्रतिमाह समय से बिजली बिल प्राप्त हो जाएंगे। बिल जमा करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। बिल प्राप्त नहीं होने की शिकायत भी समाप्त हो जाएगी। स्टेशनरी पर होने वाला खर्च और पर्यावरण की हानि भी कम हो सकेगी। 

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!