एक अक्टूबर से वन्य प्राणी सप्ताह

भोपाल:अपर मुख्य सचिव वन श्री ए.पी. श्रीवास्तव एक अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य-स्तरीय वन्य प्राणी सप्ताह-2019 का शुभारंभ करेंगे। इसी के साथ प्रदेश के सभी टाईगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यान और अभयारण्य में भी वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जायेगा। सप्ताह का उद्देश्य वन्य प्राणियों का संरक्षण और सृष्टि में इनके अति-महत्वपूर्ण योगदान का नई पीढ़ी को अहसास कराना है। प्रदेश में हर साल 1 से 7 अक्टूबर तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाता है।

वन विहार में होने वाले राज्य-स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ चित्रकला प्रतियोगिता और वन्य प्राणी फोटो प्रतियोगिता प्रदर्शनी से होगा। दो अक्टूबर को पक्षी अवलोकन एवं जैव विविधता शिविर और युवा संसद होगी। तीन अक्टूबर को पक्षी अवलोकन एवं जैव विविधता शिविर, शिक्षक कार्यशाला और विद्यार्थियों के लिये फोटोग्राफी कार्यशाला एवं प्रतियोगिता होगी। चौथे दिन स्कूली बच्चों के लिये सृजनात्मक कार्यशाला और अनुपयोगी सामग्री से वन्य प्राणी बनाने की प्रतियोगिता होगी।

शनिवार पांच अक्टूबर को पक्षी अवलोकन एवं जैव विविधता शिविर, रंगोली प्रतियोगिता, पॉम पेंटिंग और मेंहदी प्रतियोगिता होगी। छह अक्टूबर को पक्षी अवलोकन एवं जैव विविधता शिविर और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का फाईनल दौर होगा। समापन के दिन सात अक्टूबर को फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता, फेस पेंटिंग और पुरस्कार वितरण होगा।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!