शिक्षिका ने ट्रेनिंग के दौरान लगाए ठुमके, शिक्षक के साथ जमकर थिरकी, दो प्रभारी प्राचार्य निलंबित

शिक्षकों की ट्रेनिंग के दौरान एक शासकीय शिक्षक और शिक्षिका का डांस का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल हुए इस वीडियो में डांस के दौरान शिक्षक शिक्षिका पर फ्लाइंग किस तक फेंकते नजर आ रहे हैं। मामले में दो प्रभारी प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश आ गए हैं। 

शिवपुरी जिले में एक करैरा ब्लॉक में शिक्षकों की ट्रेनिंग के दौरान अभद्र डांस के मामले में दो प्रभारी प्राचार्यों को निलंबित कर दिया गया है। ग्वालियर के संभागायुक्त दीपक सिंह ने उनका निलंबन आदेश जारी किया। डांस का वीडियो वायरल हुआ था।  

वायरल वीडियो 16 मई का बताया गया था। वीडियो में अभद्रता को देखते हुए कड़ी कार्रवाई की गई है। दोनों प्रभारियों को सांस्कृतिक कार्यक्रम में अभद्र नृत्य का जिम्मेदार माना गया है। मामले में संजीव अग्रवाल, प्रभारी प्राचार्य और संगीता मांझी प्रभारी प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं। ये शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करैरा पदस्थ हैं। 

वीडियो इसी विद्यालय में शिक्षकों की ट्रेनिंग के दौरान का है। यहां शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं को सतत व व्यापक अधिगम मूल्यांकन प्रशिक्षण (सीसीएलई ट्रेनिंग) दिया जा रहा था। 

कुछ अभद्र हुआ तो कार्रवाई करेंगे : डीईओ
वायरल वीडियो में शिक्षिक व शिक्षिकाओं के डांस को अभद्र व आपत्तिजनक माना जा रहा था। इसे लेकर शिवपुरी के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) समर सिंह राठौड़ का कहना था कि यदि डांस में कुछ अभद्र हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, देर रात ग्वालियर के संभागायुक्त ने दो को निलंबित कर दिया। 

दिल बहलता है मेरा आपके आ जाने से….
वीडियो में दिख रहा है कि एक शिक्षिका ”मय से न मीना से न साकी से दिल बहलता है मेरा आपके आ जाने से” गाने पर जमकर नृत्य कर रही है। इस दौरान एक अन्य शिक्षक उसके आगे पीछे थिरकते नजर आए। तभी शिक्षिका का हाथ पकड़कर इस शिक्षक को नाचने के लिए खींच लेती है और फिर दोनों जमकर थिरकते हैं। इस बीच एक अन्य शिक्षिका भी ठुमके लगाती है। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में इस जगह किराए पर मिलती है बीवी, बकायदा किया जाता है एग्रीमेंट.. दूर-दूर से आते हैं पुरुष,  वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे

    शिवपुरी। भारतीय संस्कृति की न सिर्फ हमारे देश में बल्कि विदेशों में भी सराहना होती है। कई विदेशी हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार शादी करना चाहते हैं, क्योंकि यहां सात…

    पक्का घर, सुंदर कॉलोनी – सहरिया परिवारों की बदलने वाली है जिन्‍दगानी, शिवपुरी में देश की तीसरी जनमन आवासीय कॉलोनी बनकर तैयार

    भोपाल  : टूटा-फूटा कच्चा घर, बारिश में टपकता घर, सर्दी में कंपकपाता घर और तेज गर्मी में तपतपाता घर अब बीते दौर की बात हो गई है। सहरिया जनजाति परिवारों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!