दिल्ली-यूपी में ‎दिखा गर्मी का रौद्र रुप, कई राज्यों में तूफान करेगा बा‎रिश

नई दिल्ली। एक ओर जहां ‎‎दिल्ली, यूपी में गर्मी ने अपना रौद्र रुप ‎‎दिखाना शुरु कर ‎दिया है, वहीं अनेक राज्यों में चक्रवात मोका का असर बा‎रिश के रुप में देखने को ‎मिलेगा। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान मोका को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर और दक्षिण असम के कई स्थानों पर आज भारी बारिश होगी। विभाग के अनुसार, चक्रवात मोका अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्टब्लेयर के उत्तर-पश्चिम में बना हुआ है। इससे उत्तरी अंडमान सागर में 45-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, त्रिपुरा, मिजोरम और दक्षिण मणिपुर में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। देश की राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लू की स्थिति बनी हुई है। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले हफ्ते कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज दिन में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
‎‎विभाग ने अगले चार दिनों के ‎लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है ‎कि आज से 16 मई के दौरान पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। आज और कल अरुणाचल प्रदेश के छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। आज से 17 मई के दौरान असम, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की होने की संभावना है। गौरतलब है ‎कि शनिवार से उत्तर पश्चिम भारत में लू का प्रकोप शुरू हो गया है। गुजरात में अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री सेल्सियम अधिक रहा। जबकि राजस्थान में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया। उम्मीद जताई जा रही है कि लू की स्थिति अस्थायी रहेगी। 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!