प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री शाह राजधर्म का पालन कर मणिपुर में शांति बहाली पर ध्यान दें: कांग्रेस

गुवाहाटी । उत्तर पूर्व कांग्रेस समन्वय समिति (एनईसीसीसी) ने शनिवार को कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को राजधर्म का पालन करना चाहिए और राज्य में शांति बहाल करने पर ध्यान देना चाहिए। मणिपुर में हुई हिंसा हाल के दिनों में राज्य की राजनीति का ध्रुवीकरण किए जाने की गलतियों का परिणाम है। एनईसीसीसी के महासचिव दिगंत चौधरी ने कहा कि कर्नाटक के जनादेश से पता चलता है कि दक्षिणी राज्य के लोगों ने नफरत की राजनीति के बजाय प्यार की राजनीति को अपनाया है और सामाजिक सद्भाव और आर्थिक विकास के लिए मतदान किया है।
चौधरी ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस आम लोगों के सामने आने वाले मुद्दों जैसे बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, मूल्यवृद्धि आदि पर चुनाव मैदान में उतरी, जबकि भाजपा की डबल इंजन सरकार धन-बल और सांप्रदायिक राजनीति पर निर्भर थी। बयान में कहा गया है, एनईसीसीसी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सराहना करती है, जिनकी भारत जोड़ो यात्रा ने घृणा पर प्रेम की सर्वोच्चता स्थापित करने और सामाजिक सद्भाव स्थापित करने की जरूरत में उत्प्रेरक की भूमिका निभाई है, जो देश को आर्थिक समृद्धि की ओर ले जाएगा।
चौधरी ने कहा कि एनईसीसीसी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केपीसीसी के सभी नेताओं और अन्य कांग्रेस नेताओं के प्रति भी अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करती है, जो राज्य में पार्टी को शानदार जीत दिलाने के लिए कांग्रेस की रणनीति और अभियान का अभिन्न अंग थे। शनिवार रात भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस ने 224 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 136 सीटों पर जीत हासिल कर कर्नाटक में सत्ता में वापसी की। भाजपा ने 65 सीटें जीतीं, जबकि जनता दल (सेक्युलर) ने 19 सीटें हासिल कीं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!