महाराष्ट्र के अकोला में दो गुटों में हिंसक भिड़ंत, पथराव और तोड़फोड़; गाड़ियों में लगाई आग, धारा 144 लागू

अकोला: महाराष्ट्र के अकोला की ओल्ड सिटी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम मामूली विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। एक वीडियो में कथित तौर पर दो समूहों के सदस्यों को एक-दूसरे पर पथराव करते, वाहनों को क्षतिग्रस्त करते और सड़कों पर हंगामा करते हुए दिखाया गया है। हालांकि अधिकारियों ने कहा है कि अब स्थिति नियंत्रण में है।

इस घटना के बाद प्रशासन ने ऐहतियातन इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दिया है। अकोला की कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने कहा कि पुलिस के मुताबिक, हिंसक भीड़ ने कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि हिंसा का घटना को देखते हुए शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद हुई हिंसक घटना के बाद पुराने शहर थाने पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विवाद के भड़के लोगों ने इलाके में जहां-तहां गाड़ियों को निशाना बनाना शुरू कर दिया। तोड़फोड़ के बाद गाड़ियों में आग लगानी शुरू कर दी। इसे देखते हुए पुलिस ने उन पर बल का प्रयोग किया।

अकोला के पुलिस अधीक्षक संदीप घुगे ने कहा है कि फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है। उन्होंने भी कहा कि जिलाधीश के आदेश पर अकोला सिटी में में धारा 144 लगा दिया गया है। अकोला में इस तरह की यह दूसरी घटना है। कुछ दिन पहले भी अकोट फाइल इलाके के शंकर नगर मुहल्ले में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!