ट्रंप ने कहा- नहीं हटाएंगे ईरान से प्रतिबंध

वाशिंगटन । ईरान द्वारा दो बार अमेरिकी पहल के बावजूद वार्ता न करने के बयान पर अमेरिका ने सख्त रुख अपनाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह सिर्फ वार्ता के लिए ईरान पर लगे प्रतिबंधों में कोई ढील नहीं देंगे। ट्रंप ने ट्वीट किया, ‘ईरान चाहता है कि बातचीत के लिए मैं उस पर से प्रतिबंधों को हटा दूं। मैं कहता हूं कि ऐसा हरगिज नहीं होने वाला है। अमेरिका ईरान से प्रतिबंधों को नहीं हटाएगा।  अमेरिकी राष्ट्रपति के इस एलान से खाड़ी क्षेत्र में तनाव कम होता नहीं नजर आ रहा है। ट्रंप के इस बयान से उलट, ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी के मुताबिक जर्मनी, ब्रिटेन और फ्रांस के नेताओं ने अमेरिका से बातचीत के लिए ईरान को प्रोत्साहित किया था और आश्वासन दिया था कि अमेरिका ईरान पर से सभी प्रतिबंधों को हटा देगा। परमाणु समझौता खत्म होने के बाद अमेरिका के दोबारा ईरान पर कई प्रतिबंध लगाने के बाद से खाड़ी में पश्चिमी देशों का तनाव बढ़ गया है। पिछले हफ्ते ओमान की खाड़ी में तेल टैंकरों पर हुए हमलों के बाद से खाड़ी क्षेत्र में तनाव और भी बढ़ गया था। रूस ने साफ कह दिया है कि युद्ध हुआ तो वह ईरान का साथ देगा। रूस ने यह भी कहा कि वाशिंगटन यदि क्षेत्र में हिंसा को बढ़ावा देगा तो इसकी भरपाई मुश्किल हो जाएगी। उधर, फ्रांस और जर्मनी वार्ता के पक्षधर हैं जबकि ब्रिटेन ईरान के विरुद्ध सख्त रवैया अपना रहा है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!