ढाई सौ करोड़ की काली कमाई प्राॅपर्टी से बनाई, ईडी के किए दस्तावेज जब्त

इंदौर के भूमाफिया सुरेंद्र संघवी और दीपक मद्दा के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय( ईडी) ने छापा माकर ढाई सौ करोड़ रुपये की अवैध का पता लगाया है। इन प्रापर्टी के दस्तावेज अपसरों ने जब्त किए है। इसके अलावा 91 लाख रुपय से ज्यादा नकद भी बरामद हुए है। ईडी के अफसर शुक्रवार को लौट गए, लेकिन सुरेंद्र संघवी और उसके बेटे प्रतिक संघवी से पूछताछ जारी रहेगी। संघवी अयोध्यापुरी जमीन घोटाले का मुख्य आरोपी है।

शहर के कई इलाकों में संघवी की प्राॅपर्टी है। दो साल पहले प्रशासन ने संघवी के खिलाफ जमीन घोटाले को लेकर छह प्रकरण दर्ज कराए थे। तब ईडी को भी जमीन और घोटाले में काली कमाई की लिंक मिली थी और अफसरों ने घोटाले से जुड़ी फाइल भी मंगाई थी। तब से ही संघवी ईडी की रडार पर था।

गुरुवार सुबह ईडी की टीम सुरेंद्र संघवी के दफ्तर, बंगले और अन्य ठिकानों पर छापा मारने टीम पहुंची थी। जांच दूसरे दिन तक चली। संघवी के साथ दीपक मद्दा के घर भी टीम जांच के लिए पहुंची। सुरेंद्र, प्रतिक और दीपक मद्दा जमीन की खरीदी व हेराफेरी करने वाली कंपनी सिंपलेक्स से जुड़े है। कुछ समय पहले आयकर ने भी संघवी परिवार पर छापा मारा था। तब भी बड़े पैमाने पर जमीन के कारोबार के दस्तावेज मिले थे।

प्रशासन द्वारा दर्ज प्रकरणों में सुरेंद्र संघवी कोर्ट से जमानत ले चुका है, लेकिन अब ईडी मनी लांड्रिंग का नया केस दर्ज कर सकती है। सुरेंद्र का छोटा भाई पंकज संघवी कांग्रेस नेता है और वे सांसद, मेयर और विधायक का चुनाव भी लड़ चुके है। अफसरों को मद्दा के घर से भी प्राॅपर्टी के दस्तावेज मिले है। फिलहाल दीपक मद्दा जेल में है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!