कांग्रेस जीत की संभावना के आधार पर देगी टिकट

भोपाल । मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत की संभावना वाले दावेदारों को टिकट प्रदान करेगी। कांग्रेस कोटा के आधार पर किसी को प्रत्याशी बनाने से बचने के प्रयास करेगी। मप्र में आगामी नवंबर महीने में होने वाले विधानसभा चुनाव  में कांग्रेस द्वारा महिला, युवा या अन्य किसी भी वर्ग के व्यक्ति को जीत की संभावना के आधार पर ही टिकट दिया जाएगा। इसके लिए दावेदारों की क्षमता का आकलन वरिष्ठ नेताओं की रिपोर्ट, सर्वे और विभिन्न संगठनों की जानकारी के आधार पर होगा। मप्र विधानसभा चुनाव के लिए सबसे पहले उन सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम निर्धारित किए जाएंगे, जहां पार्टी को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से जिलों में टिकट के दावेदारों की स्थिति का आकलन करा रही है। परिवर्तन संकल्प अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से संभावित प्रत्याशी को लेकर जानकारी ली जाएगी। ये सभी अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को देंगे। वे अपने स्तर से सर्वे भी करा रहे हैं। साथ ही गैर सरकारी संगठनों से भी जानकारी ली जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी जिलों का दौरा करके कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि दावेदारी जताने का अधिकार तो सभी को है पर प्रत्याशी वही होगा, जिसके जीतने की संभावना होगी। इसका आकलन विभिन्न माध्यमों से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि कोटा नहीं, केवल जीतने वाले को प्रत्याशी बनाया जाएगा। नगरीय निकाय चुनाव में भी ऐसा किया गया था और परिणाम सामने हैं।उधर, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा.विक्रांत भूरिया का कहना है कि जिन कार्यकर्ताओं का बूथ स्तर पर अच्छा काम होगा और उसमें जीतने की संभावना होगी तो नाम आगे बढ़ाया जाएगा। प्रत्याशी किसे बनाया जाएगा, यह निर्णय पार्टी स्तर पर होगा। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!