भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 120 से 125 सीटें मिलेंगी – शोभा करंदलाजे

बेंगलुरु।  केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा है कि राज्य विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 120 से 125 सीटें मिलेंगी और वह पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी, कांग्रेस को बढ़त दिखाने वाले एक्जिट पोल को गलत साबित करेगी। उन्होंने कहा कि मतदान के बाद प्राप्त प्राथमिक खबरों से पता चलता है कि उनकी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिल रहा है।
ऑपरेशन लोटस से जुड़े एक सवाल पर मंत्री ने कहा, बिल्कुल नहीं। विश्वास रखें। किसी भी तरह के ऑपरेशन लोटस की स्थिति पैदा नहीं होगी। राज्य चुनाव प्रबंधन समिति की संयोजक करंदलाजे ने कहा कि यहां खंडित जनादेश नहीं मिलेगा बल्कि पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
करंदलाजे ने कहा, हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं द्वारा प्राप्त प्राथमिक खबरों के अनुसार, हम 120 से 125 सीटें जीत रहे हैं। मंत्री ने दावा किया कि पार्टी ने कुछ सीटों पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है।
मंत्री ने 150 सीटें जीतने के अनुमान को घटाकर 120 सीटें करने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि नए आंकड़े बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से मिली प्राथमिक रिपोर्ट पर आधारित हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!