बसवराज बोम्मई ने भरोसा जताया कि सत्तारूढ़ बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखेगी

बेंगलुरु। कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को वोटिंग खत्म हो गई है। कुल 69% वोटिंग हुई। 13 मई को नतीजे आएंगे। इससे पहले एग्ज़िट पोल्स  के नतीजे आ गए हैं। इस बार 9 पोल्स में से 3 में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। 5 सर्वे में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन कांग्रेस बहुमत के आंकड़ों से 5 से 10 सीट दूर रह सकती है। हालांकि, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने एग्ज़िट पोल्स के नतीजे के उलट भरोसा जताया है कि सत्तारूढ़ बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता बरकरार रखेगी।
बोम्मई ने कर्नाटक में मतदान खत्म होने के बाद संवाददाताओं से कहा, जमीनी स्तर पर हमारी जानकारी बहुत स्पष्ट है। हमें सौ प्रतिशत बहुमत मिलेगा। ये आरामदायक बहुमत होगा। बोम्मई ने कहा, एग्ज़िट पोल्स महज अनुमान हैं। ये शत प्रतिशत सही नहीं हो सकते। सभी एग्ज़िट पोल्स में प्लस या माइनस 5 फीसदी होगा। यह पूरे परिदृश्य को बदल सकता है।
क्या ज्यादा वोटिंग से कांग्रेस को फायदा होगा? इस सवाल के जवाब में बोम्मई ने कहा कि यह दूसरा तरीका है। उन्होंने कहा, अगर आप ट्रैक रिकॉर्ड देखिए, तो जितने अधिक मतदाता आते हैं, यह हमेशा बीजेपी के लिए बेहतर होता है, न कि कांग्रेस के लिए नहीं। शहरी क्षेत्रों में जो लोग मतदान नहीं करते हैं, उन्होंने भी वोट डाला है। यह बीजेपी के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति में जेडीएस के साथ गठबंधन की बातचीत की अटकलों से इनकार किया। बोम्मई ने कहा, त्रिशंकु (विधानसभा) का कोई सवाल ही नहीं है। हम पूर्ण बहुमत हासिल करेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!