इंदौर में कपड़ा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, पहले गोली फिर चाकू मारे

इंदौर के हीरानगर में एक कपड़ा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद आरोपियों ने मौत की पुष्टि के लिए चाकू से भी हमला किया। मंगलवार शाम करीब 8 बजे यह घटना हुई। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने सिर में गोली मारी है। मृतक का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह होगा। पुलिस ने छह आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना सुखलिया इलाके की है। यहां कपड़ा व्यापारी निखिल खलसे पर लालू, चिराग भदौरिया, विशाल ठाकुर, आर्यन ठाकुर, हर्ष व एक अन्य ने हमला कर दिया। हीरा नगर थाना टीआई दिलीप पुरी के मुताबिक बदमाशों ने पहले निखिल पर फायर किया, इसके बाद चाकू मारे। अस्पताल ले जाते समय निखिल की मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिए हैं, ताकि बदमाशों के आने-जाने का रूट पता चल सके। जिस वक्त हत्या की गई तब निखिल चाय पी रहा था। परिवार के मुताबिक निखिल की एक साल पहले ही शादी हुई थी।

पुरानी रंजिश में हुई हत्या
पुलिस के मुताबिक हत्या करने वाले सभी पर बदमाशों पर विजयनगर, लसूड़िया और बाणगंगा थानों में अपराध दर्ज हैं। जबकि निखिल पर कोई केस दर्ज नहीं था। पुलिस के मुताबिक विशाल और आर्यन कुछ दिन पहले ही जेल से छूटे हैं। बताया जा रहा है कि निखिल के साथी मंगेश, सूरज, भूरा और मोगली ने 2021 में अर्पित खाटे और गौरव मिश्रा की करोल बाग में हत्या कर दी थी। ये दोनों मृतक निखिल को गोली मारने वाले विशाल और आर्यन के साथी थे। पुलिस का मानना है कि दो साल पहले हुए दोहरे हत्याकांड का बदला लेने के लिए ही निखिल की हत्या की गई।

बताया जा रहा है कि विशाल और आर्यन को शक था कि निखिल उनके हत्यारों को फाइनेंस करता था। घटना की जानकारी लगते ही डीसीपी धर्मेंद्र भदौरिया, एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी और टीआई दिलीप पुरी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!