PM मोदी ने मन की बात में किया था सतना के इस किसान का जिक्र, अब इनके बगीचे में सजे हैं औषधीय पौधे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जून रविवार 2021 को मन की बात में सतना जिले के जिस किसान की चर्चा की, वे वास्तव में सबसे अलग हैं। सतना के पिथौराबाद में रहने वाले किसान रामलोटन कुशवाहा ने अपने घर में ऐसे-ऐसे दुर्लभ औषधीय पौधे लगा रखे हैं, जिस पर यकीन करना मुश्किल है। उनका घर म्यूजियम की तरह लगता है।

गौरतलब है कि मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मिनट 10 सेकेंड के भाषण में सतना के रामलोटन कुशवाहा के बगीचे के 250 से ज्यादा औषधीय पौधों की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, देशवासियों को रामलोटन जी से सीख लेकर ऐसे प्रयोग करने चाहिए। इससे आमदनी भी बढ़ेगी और स्वास्थ्य लाभ भी होगा। रामलोटन कुशवाहा और पद्मश्री बाबूलाल दहिया आपस में मित्र हैं, रामलोटन उन्हीं के साथ मिलकर जैव विविधता के संरक्षण पर काम कर रहे हैं।

रामलोटन कुशवाहा ने बताया, उन्होंने पुरातन काल के जंगलों में मिलने वाले औषधीय पेड़ पौधों को अपनी बगिया में संजोकर रखा है। वे देशी प्रजाति की बीजों को भी संरक्षित कर रहे हैं। इनकी बगिया में वो औषधीय पेड़-पौधे हैं, जिनका जिक्र चरक संहिता में मिलता है।

इन पौधों में कई ऐसे पौधे हैं, जो बिलुप्त हो चुके हैं। इनकी बगिया में सतावर, काली मूसली, सफेद मूसली, हाथी पंजा, सामृद्ध कमरकस, लालवंती, बृजराज, जंगली अजवाइन, दहिमन, बालम खीरा आधी, नानिह पत्ती, काली हल्दी तीखुर सहित करीब 250 प्रजाति के पेड़-पौधे हैं।

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड आज प्रसारित होगा। इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए पूरे देश में इसकी लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भी लाखों लोगों के इस लोकप्रिय कार्यक्रम को सुनने की उम्मीद है। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी ‘मन की बात’ के 100वां एपिसोड का सीधा प्रसारण होगा।

‘मन की बात’ कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे शुरू होगा। हालांकि, इस दौरान न्यूयॉर्क में रात के 1:30 बज रहे होंगे। इसे आकाशवाणी समेत विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर सुना जा सकेगा। भाजपा ने मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपीसोड को सुनने के लिए खास तैयारी की है। यह दिल्ली में 6530 स्थानों पर सुना जाएगा। इसके साथ ही कई नागरिक संगठन, आरडब्ल्यूए व व्यापारी संगठनों ने भी अपने-अपने माध्यम से विभिन्न स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए सार्वजनिक व्यवस्था की है।

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने तीन अक्टूबर, 2014 को पहली बार ‘मन की बात’ के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया था। तब से हर महीने के आखिरी रविवार को नियमित रूप से इसका कार्यक्रम का प्रसारण हो रहा है। पीएम मोदी इस रेडियो कार्यक्रम के जरिए महिलाओं, युवाओं, किसानों के साथ विभिन्न सामाजिक समूहों को संबोधित करते हैं और लोगों से संवाद भी करते हैं। ‘मन की बात’ सरकार और जनता के बीच संपर्क का प्रमुख कार्यक्रम बन गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    लापरवाही पड़ी महंगी: डिप्टी एसएस समेत 5 रेलकर्मी निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

    मैहर. रेल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. मुंबई-हावड़ा रेल खंड स्थित मैहर रेलवे स्टेशन में रेल परिचालन में हुई गंभीर चूक के बाद डिप्टी एसएस समेत 5 रेलकर्मियों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!