कांग्रेस गरीबों के राशन को भी डकार जाती थी : पीएम मोदी 

बेंगलुरु । कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। पीएम मोदी ने साफ तौर पर कहा कि मुझे यकीन है, कि कर्नाटक की जनता थकी और हारी कांग्रेस को नहीं बल्कि जोश से भरी भाजपा की टीम को चुनेगी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की माताओं-बहनों और बेटियों ने कांग्रेस सरकार की लापरवाही और अनदेखी की वजह से सबसे ज्यादा तकलीफें झेली हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और उनके रोजगार की चिंता नहीं की। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की ही सरकार है, जिसने दलित, पीड़ित, वंचित, आदिवासी, महिलाओं और दिव्यांगों…हर वर्ग को प्राथमिकता दी है। 
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार में आज समाज के वंचित वर्ग को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मिली है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में 9 लाख परिवार हैं, जिन्हें अनेक पीढ़ियों के बाद अपने पहले पक्के घर में प्रवेश मिलना संभव हुआ है। कर्नाटक के मेरे लाखों बंजारा साथियों को नया जीवन देने का सौभाग्य भी मुझे प्राप्त हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जो भी काम करती है, वहां पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करती है तभी तब इतने महीनों से कर्नाटक के लाखों परिवारों को राशन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत राशन मिल रहा है, वरना पहले की तरह कांग्रेस इसमें से भी 85 प्रतिशत राशन डकार जाती। 
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी हटाओ के नाम पर कई योजनाएं शुरू की मगर लाभ बिचौलियों और भ्रष्टाचारियों को मिला। उन्होंने कहा कि असली लाभार्थी तक तब उसका हक पहुंचा ही नहीं था। कांग्रेस के प्रधानमंत्री ने कहा था कि केंद्र से 1 रुपया भेजते हैं, तब सिर्फ 15 पैसा पहुंचता है, मगर 85 प्रतिशत भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने भगवान बसवन्ना के शिक्षा को कुछ नहीं समझा, जिसने बाबा साहेब अंबेडकर का हमेशा विरोध किया, वहां कांग्रेस कभी भी दलितों, पिछड़ों की कभी भी सूद नहीं ले सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यों में पारदर्शिता और गरीब कल्याण को सबसे आगे रखती है। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!