महापौर बोले- ये बजट इंदौर के विकास की तेज रफ्तार का बजट

इंदौर नगर निगम का सालाना बजट ( 7500 करोड़ रुपए) गुरुवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में पेश किया। आज इस बजट को लेकर चर्चा होगी। सुबह 11 बजे से ये चर्चा ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में होगी। इसमें पक्ष और विपक्ष बजट को लेकर अपनी बात रखेंगे। इस बजट में शहर के विकास को लेकर कई योजनाएं भी बनाई गई है। इधर, अपने भाषण में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर को सेवन आई वाला शहर बताया था। इंदौर यानी आइडिया, इनोवेशन, इन्वॉल्वमेंट, आईटी, इनिशिएटिव, इंस्पिरेशन, इंडिपेंडेंट।

इधर, बजट को लेकर विपक्ष निशाना साधने की तैयारी में है। बजट को लेकर विपक्ष ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। हालांकि इस चर्चा को एक दिन छोड़कर शनिवार को रखने के लिए नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने एक लेटर भी लिखा था। मगर ये चर्चा शुक्रवार को ही होगी। चौकसे का कहना है कि बजट पर चर्चा को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। हालांकि नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने बजट पर चर्चा के लिए एक अतिरिक्त दिन की मांग के लिए निगम सभापति को पत्र लिखा था। चौकसे ने मांग की थी कि सदन में कई पार्षद नए हैं, इसलिए उन्हें बजट समझने का मौका मिलना चाहिए।

सबसे पहले सफाई… पिछले साल से 9 करोड़ ज्यादा बजट

– स्वच्छ भारत मिशन के लिए 121 करोड़ का प्रावधान। यह पिछले साल से 9 करोड़ ज्यादा है।- CNT सेंटर भेजने के बजाय निर्माण सामग्री का मलबा सड़क पर फैलाने पर 1 लाख रु. तक का जुर्माना होगा।- 29 स्लम बस्तियों को ग्रीन स्लम के रूप में डेवलप करेंगे।- अगले दो में AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) लेवल आदर्श लेवल 50 तक लाने का टारगेट। अभी कई स्थानों पर 100 से भी ज्यादा है। यह आबोहवा से जुड़ा मामला है।-देश का दूसरा 100 टन कैपिसिटी का स्लज हाईजेनेशन प्लांट कबीटखेड़ी में बनेगा। यह स्लज घर के शौचालयों और नालियों से निकलता है।

यूथ के लिए…150 चौराहों फ्री वाई-फाई जोन बनेंगे

– इंटर्नशिप विद् मेयर स्कीम जारी रहेगी। अभी 350 स्टूडेंट्स जुड़े हैं।- डिजिटल सिटी के लिए 60 करोड़ का प्रावधान।- 150 चौराहों फ्री वाई-फाई जोन बनेंगे।- निगम का खुद का इंटरनेट डेटा सेंटर बनेगा। ई-ऑफिस फैसिलिटी मिलेगी।- युवाओं को प्रेरित करने के लिए विवेकानंद रॉक मेमोरियल की प्रतिकृति इंदौर में बनाई जाएगी।

शिक्षा के लिए…मेरिट में आने पर 3 छात्राओं को स्कूटी देने का वादा

– 6 मॉडल स्कूल बनाए जाएंगे। ये स्कूल उर्दू हाईस्कूल नयापीठा, मिडिल स्कूल छोटी खजरानी, स्वामी विवेकानंद हासे स्कूल जंजीरवाला चौराहा, मिडिल स्कूल तेजाजी नगर, मिडिल स्कूल गणेश नगर, मिडिल स्कूल निपानिया शामिल हैं।-हर जोन में मॉर्डन लाइब्रेरी बनेगी। वहीं पर करियर कांउसिलिंग सेंटर PPP मॉडल पर चलाएंगे।- मेरिट आधार पर 3 छात्राओं को स्कूटी, 5 छात्राओं को लेपटॉप और 10 छात्राओं को साइकिल देने का ऐलान।

ट्रैफिक सुधारने के लिए… फुट ओवरब्रिज बनेंगे

– तीन इमली फ्लायओवर के दोनों ओर ओल्ड जीडीसी (मोती तबेला) तक- एमवाय हॉस्पिटल के सामने- आरएनटी मार्ग यूनिवर्सिटी के सामने- टॉवर चौराहे से भंवरकुआं चौराहे के बीच- रणजीत हनुमान मंदिर के पास- ग्रेटर कैलाश मार्ग-अन्नपूर्णा मंदिर के पास-रिंग रोड पर बंगाली चौराहा से पिपलियाहाना चौराहे के बीच-रिंग रोड पर आईटी पार्क चौराहा से राजीव गांधी चौराहा तक-सड़कों के निर्माण हेतु 510 करोड़ का प्रावधान किया गया।-ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए 104 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

पर्यावरण के लिए… सोलर सिटी का ऐलान

-3 मई को सोलर सिटी का विजन डॉक्यूमेंट पब्लिश होगा।-डॉक्टर चलित एंबुलेंस वाहनों से पेड़ों का इलाज जारी रहेगा।- स्मार्ट सिटी एरिया में AQI लेवल ठीक करने के लिए ई-व्हीकल को बढ़ावा।- शहर में कम से कम 25 स्थानों पर मल्टी व्हीकल चार्जिंग पॉइंट बनाएंगे- 305 करोड़ के खर्च से 60 मेगावॉट का सौर ऊर्जा प्लांट लगेगा, जिससे 175 लाख यूनिट बिजली बनेगी।- निगम स्वामित्व के सभी भवनों और 200 बगीचों को सौर ऊर्जा से रोशन करेंगे।

महिलाओं के लिए…ऑनलाइन बेच सकेंगी अपने प्रॉडक्ट

– महिला समूहों के लिए ऑनलाइन व्यापार केंद्र बनेगा। महिलाएं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रॉडक्ट बेच सकेंगी।- महिला स्वरोजगार कार्यक्रम में इस साल 111 महिलाओं को ई-रिक्शा लोन मिलेगा।

कर्मचारियों के लिए.. स्थायी करने के लिए कटऑफ डेट तय

– निगम कर्मचारियों को योगमित्र अभियान से भी जोड़ा जाएगा।- 16 मई 2007 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को विनियमितीकरण किया जाएगा।

इंटर सिटी कनेक्टविटी के लिए.. अटल बसों का दायरा राज्य के बाहर तक

– इंदौर को अन्य राज्यों तक ज्यादा से ज्यादा अटल बसें चलाने का ऐलान।-धार्मिक पर्यटन के केन्द्र अयोध्या, वाराणसी, प्रयागराज, उज्जैन, ओंकारेश्वर के अलावा नई दिल्ली, उदयपुर, पुणे, कोटा, अहमदाबाद एवं अन्य शहरों बस चलाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!