प्रेमी जोड़े ने राजवाड़ा पर की शादी, अब पुलिस कर रही तलाश

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक प्रेमी युगल राजवाड़ा के गेट पर फेरे लेता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो कई बड़े सोशल मीडिया सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया कंपनियों ने शेयर किया है। वीडियो वायरल होने के बाद इन प्रेमी युगल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है और पुलिस अब इनकी तलाश कर रही है। 

क्या है वीडियो में
वीडियो में दिख रहा है कि एक प्रेमी जोड़ा स्कूटर पर राजवाड़ा आता है। दोनों गाड़ी से उतरते हैं और फेरे का सामान गाड़ी में से निकालते हैं। इसके बाद दोनों एक दूसरे को फूलमाला पहनाते हैं और फिर आग जलाकर फेरे लेने लगते हैं। चूंकि राजबाड़ा पर हमेशा ही बहुत भीड़ रहती है इसलिए इन दोनों को देखकर बहुत सारे लोग इनके पास आकर खड़े हो जाते हैं। दोनों को फेरे लेता हुआ देखकर सभी अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगते हैं। प्रेमी जोड़ा भी सभी को पोज देते हुए वीडियो बनवाते रहता है। कुछ देर के बाद दोनों अपनी गाड़ी लेकर चले जाते हैं। 

पुलिस क्या कर रही थी
सोचने वाली बात यह है कि शहर के सबसे प्रमुख केंद्र राजबाड़ा पर जब यह सब हो रहा था तो पुलिस क्या कर रही थी। यहां पर हमेशा ही चारों तरफ पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं और किसी भी प्रकार की गतिविधी पर नजर रखते हैं। जब यह प्रेमी जोड़ा शादी कर रहा था तब वहां पर कोई भी पुलिसकर्मी ने इसे नहीं रोका।

तलाश कर रहे हैं, पकड़ते ही करेंगे कार्रवाई
सराफा थाना टीआई अभय नेमा ने बताया कि थाने में उस वीडियो के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। मैंने भी वह वीडियो देखा है। हम राजवाड़ा पर शादी करने वाले प्रेमी जोड़े की तलाश कर रहे हैं। जैसे ही हमें उनकी जानकारी मिलेगी हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। प्रारंभिक रूप से यह पता चलता है कि सिर्फ सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के लिए यह सब किया गया है। यदि यह सही निकला तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी। 

हम इस तरह का कंटेंट शेयर ही नहीं करते
सोशल मीडिया एक्सपर्ट प्रबल जैन ने बताया कि यह वीडियो बहुत से प्लेटफार्म पर शेयर किया गया है। हम अपने ब्रांड इंदौरी आर्टिस्ट में इस तरह की कोई वायरल वीडियो शेयर नहीं करते। जब तक किसी वीडियो की पूरी जानकारी न हो और वह सही नहीं लग रहा हो तब तक हमें उसे शेयर नहीं करना चाहिए। सोशल मीडिया पर भी शेयरिंग में बहुत सावधानी रखना चाहिए। 

हिंदू धर्म के अपमान की शिकायत
वीडियो के खिलाफ धर्म एवं संस्कृति बचाओ समिति के अध्यक्ष लखन देपाले ने सराफा थाने में शिकायत की है। उन्होंने शिकायत में लिखा गया है कि हिंदू धर्म का राजबाड़ा पर मजाक बनाया गया। नकली शादी की गई, जिसमें अग्नि माता का अपमान किया और फेरे लेते हुए लड़की को लात मारी गई। कृपया इन पर हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों का मजाक बनाने के लिए कार्रवाई की जाए और इनकी सोशल मीडिया आईडी बंद कराई जाए।

वीडियो बनाने वाले बोले इंदौर का नाम वायरल करना चाहते थे
वीडियो बनाने वाले इंदौर के दो युवक गीतांशु नागवंशी और आदित्य हैं। दोनों कॉमेडी वीडियो बनाते हैं। इसके पहले भी वे छप्पन दुकान पर नहाने वाला वीडियो भी बना चुके हैं। गीतांशु ने बताया कि सोमवार को इसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। मेरा मकसद इंदौर का नाम वायरल करना है। किसी धर्म को ठेस पहुंचाने का हमारा कोई इरादा नहीं है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!