छात्रों से पांच-पांच लाख रुपए फीस लेकर बंद कर दी कोचिंग, कलेक्टर ने तुरंत लौटाने का कहा

इंदौर: जनसुनवाई में एक कोचिंग क्लास में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले कुछ बच्चे कलेक्टर से मिले। उन्होंने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि हम पांच-छ: बच्चों ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए लगभग साढ़े 4 से पांच लाख रूपए फीस जमा की। कुछ महीने की पढ़ाई हुई थी कि संचालक के द्वारा कोचिंग क्लास बंद कर दी। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने तुरंत की कोचिंग क्लास संचालक को फोन लगाया और निर्देश दिए कि इन बच्चों की फीस वापस कर दी जाए। फीस वापस नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह एक मेधावी छात्रा की फीस जमा करने के लिए रेडक्रास से 20 हजार रूपए की आर्थिक मदद स्वीकृत की गई। 

दिव्यांग परिवार को मकान दिलवाया
इसके साथ ही कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने एक दिव्यांग परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान स्वीकृत किया। जनसुनवाई में कुम्हारखाड़ी निवासी दिव्यांग नितेश मेहरा अपनी समस्या लेकर कलेक्टर के समक्ष आए। इन्होंने बताया कि मैं दिव्यांग हूं और चलने फिरने में असमर्थ हूं। रोजगार का कोई स्थाई जरिया भी नहीं है। मैं तथा मेरी पत्नि छोटा-मोटा कार्य कर परिवार का गुजर-बसर कर रहे है। मैं किराए के मकान में परिवार सहित रहता हूं। किराया भरने में दिक्कत आती है। मकान मालिक भी परेशान करते रहते है। दिव्यांग होने के कारण बार-बार मकान बदलना संभव नहीं हो पाता है। अगर मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान मिल जायेगा, तो मेरा स्थाई ठिकाना हो जाएगा और मैं इस मकान की किश्त भरता रहूंगा। कलेक्टर ने इनकी बात को गंभीरता से सुनकर नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कनाड़िया स्थित प्रधानमंत्री आवास संकुल में इन्हें फ्लेट आवंटित किया जाए। शुरुवाती राशि और अन्य औपचारिकताओं के लिए रेडक्रास से 60 हजार रुपए की मंजूरी भी दी गई। ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्ण कर इन्हें शीघ्र आवास उपलब्ध कराया जाएगा। 

जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सहित अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, अजयदेव शर्मा तथा सपना लोवंशी सहित अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को सुनकर उनका सहानुभूतिपूर्वक सकारात्मक निराकरण किया। 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!