आज ममता बनर्जी और अखिलेश यादव से मिलेंगे नीतीश कुमार

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी दलों को एकजुट करने के मकसद से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दोपहर को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार दोपहर में विशेष विमान से कोलकाता आएंगे और ममता बनर्जी से मिलेंगे। कार्यक्रम के तहत नीतीश कोलकाता में तीन-चार घंटे रुकने के बाद लखनऊ में सोमवार को ही समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव से भी मुलाकात करेंगे।

गैर-कांग्रेस गठबंधन बनाने के लिए बैठक?
तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता पर बात होगी। गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में ही ममता बनर्जी विपक्षी एकता को लेकर कई गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठकें कर चुकी हैं। उम्मीद है कि नीतीश कोलकाता में तीन से चार घंटे रुकेंगे, जिसमें बंगाल के अपने समकक्ष के साथ डेढ़ या दो घंटे की बैठक शामिल है।

नीतीश कुमार पहले मंगलवार सुबह कोलकाता आने वाले थे और उसी शाम दक्षिणी कोलकाता में ममता के कालीघाट स्थित आवास पर उनसे मुलाकात करने वाले थे। हालांकि, अब कार्यक्रम में बदलाव हो गया और नीतीश सोमवार को ही आ रहे हैं।

अखिलेश से भी मुलाकात करेंगे बिहार सीएम
जानकारी यह भी मिली है कि ममता से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार सीधे लखनऊ जाकर अखिलेश यादव से मिलेंगे। इससे पहले पिछले महीने ही समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कोलकाता के कालीघाट में ममता से मुलाकात की थी। बैठक में, दोनों नेताओं ने कांग्रेस से दूरी बनाए रखने और 2024 के चुनावों में भाजपा के खिलाफ क्षेत्रीय ताकतों की एकता पर फोकस करने पर सहमति व्यक्त की थीं।

ममता भी विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में
अखिलेश से मिलने के ठीक बाद, ममता ओडिशा दौरे पर गईं और वहां मुख्यमंत्री व बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक के साथ बैठक कीं। इसके बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री व जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने कोलकाता आकर ममता से मुलाकात की थीं। इसके बाद पिछले हफ्ते ममता ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से फोन पर बातचीत की थी।

नीतीश तो कांग्रेस नेताओं के साथ भी बैठक कर चुके
बिहार सीएम के ममता बनर्जी और अखिलेश यादव से मिलने की स्पष्ट वजह तो सामने नहीं आई है, हालांकि अब तक इसे कांग्रेस के बगैर ही विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, एक पेंच यह भी है कि नीतीश कुमार हाल ही में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ दिल्ली जाकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी से बंद दरवाजे के पीछे बैठक कर चुके हैं। ऐसे में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए क्या नीति बनती है, नीतीश कुमार की आज की बैठक से काफी कुछ साफ होने का अनुमान है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!