बुलडोजर बाबा की सरकार अच्छी, देश कहता है यूपी मॉडल सबसे अच्छा: पशुपति कुमार पारस

हाजीपुर । बिहार की राजधानी पटना में अतीक अहमद के समर्थन में नारेबाजी के बाद सियासत तेज हो गई है। इस बीच बिहार के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के मुखिया और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने इस घटना की निंदा की। इस दौरान उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा है। वैशाली के हाजीपुर में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अतीक को शहीद बताकर नारेबाजी की घटना पर कहा कि यह आपसी मतभेद पैदा करने के साथ-साथ देश में दंगा फैलाने और देश का बंटवारा करने की साजिश है। इस घटना की जिनती निंदा की जाए वह कम है।
यूपी में अपराधियों के एनकाउंटर पर पशुपति पारस ने कहा कि यूपी में बुलडोजर बाबा की अच्छी सरकार है। देश कहता है कि यूपी मॉडल सबसे अच्छा है। जो क्राइम करेगा उसको मिठाई खिलाएंगे या गोली मारेंगे। बिहार में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि अफजल गुरु के समर्थन में भी नारे लगे थे। इसलिए इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एक कानून बनाने की जरुरत है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, पशुपति कुमार पारस ने नित्यानंद राय द्वारा जारी किए गए अपराध के आंकड़ों का समर्थन करते हुए कहा कि पिछले 8 महीने में अपराध चरम पर है।
पशुपति पारस ने सोनपुर बैंक लूट और लालगंज के दलित नेता राकेश पासवान की हत्या का उदाहरण देते हुए कहा कि नीतीश कुमार सक्षम नहीं, बल्कि अक्षम और निरीह मुख्यमंत्री हैं। नीतीश कुमार दया के पात्र हैं, जो हर निर्णय लेने से पहले तेजस्वी यादव की तरफ देखते हैं। बिहार में चारों तरफ हाहाकार है। 

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!