रुस-यूक्रेन जंग के बीच हुई एलियंस की इंट्री 

कीव ।  सोशल मीडिया पर यूक्रेन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो रात का है। युद्ध के बीच अचानक आसमान में सफेद रोशनी आती है। वीडियो देखने के बाद लोगों द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह कोई दुर्घटनाग्रस्त उपग्रह हो सकता है, या फिर एलियंस भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। यह वीडियो पत्रकार और ब्लॉगर द्वारा पोस्ट किया गया है। चार शॉट के वीडियो क्लिप में दिखाया गया है कि आसमान अचानक तेज रोशनी से जगमगा उठता है। एक जलती हुई वस्तु जमीन पर गिरती हुई दिखाई दी। 
रिपोर्ट्स के मुताबिक नासा ने दुर्घटना के बारे में पहले ही सूचित कर दिया था। कीव शहर के सैन्य प्रशासन ने प्रारंभिक सूचना का हवाला देकर कहा कि यह नासा का दुर्घटनाग्रस्त उपग्रह था। लेकिन नासा ने इस घटना के बाद कहा कि वह उसका उपग्रह नहीं था, क्योंकि उनका उपग्रह कक्षा में ही था। रूस द्वारा दागी गई मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराने की कोशिश करने के लिए जिम्मेदार यूक्रेनी वायु सेना ने कहा कि इस चीज के लिए एक उपग्रह या उल्कापिंड जिम्मेदार हो सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद यूक्रेनी सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। जिसके बाद वायु सेना को कहना पड़ा, ‘कृपया मीम्स बनाने के लिए वायु सेना के आधिकारिक सिंबल का उपयोग न करें। 

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!