न्यूयॉर्क के पहले अश्वेत मुख्य न्यायाधीश बने रॉवन विल्सन

अमेरिका में न्यूयॉर्क की सीनेट ने राज्य के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर रॉवन विल्सन की नियुक्ति पर मुहर लगा दी। वह राज्य के पहले अश्वेत मुख्य न्यायाधीश होंगे। इससे दो महीने पहले सदस्यों ने अदालत के शीर्ष पद के लिए गवर्नर कैथी होचुल के शुरुआती उम्मीदवार को खारिज कर दिया था। विल्सन साल 2017 से न्यूयॉर्क की शीर्ष अदालत ‘कोर्ट ऑफ अपील’ में एसोसिएट न्यायाधीश के पद पर कार्यरत रहे हैं। होचुल ने उन्हें इस महीने की शुरुआत में सात सदस्यीय न्यायालय की अगुवाई करने और राज्य की न्याय व्यवस्था की निगरानी के लिए चुना था।इसके बाद सीनेट ने उनके नाम पर मुहर लगा दी। राज्य सीनेटर ब्रैड हॉयलमैन-सिगल ने सदन में कहा कि न्यायाधीश विल्सन ने साबित किया है कि वह राष्ट्र में और कोर्ट ऑफ अपील के इतिहास में सबसे विचारशील न्यायाधीशों में से एक हैं। ब्रैड हॉयलमैन-सिगल राज्य सीनेट की न्यायपालिका समिति के अध्यक्ष हैं। इससे पहले गवर्नर होचुल ने हेक्टर लासेल को चुना था लेकिन सीनेट के सदस्यों ने अपील न्यायाधीश के तौर पर उनके द्वारा दिए फैसलों के लिए उनकी अलोचना की थी। अप्रत्याशित कदम के तौर पर फरवरी में सीनेट ने लासेल की उम्मीदवारी खारिज कर दी थी।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!