ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी में घुसी मालगाड़ी, एक की मौत

शहडोल: जिले में सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह करीब 7 बजे बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां खड़ी एक मालगाड़ी से बिलासपुर से आ रही दूसरी मालगाड़ी सिग्नल ओवरशूट कर टकरा गई। इस दौरान एक अन्य मालगाड़ी वहीं से गुजर रही थी, हादसे वाली दोनों मालगाड़ी के डिब्बे तीसरी मालगाड़ी पर जा गिरे और इंजन में आग लग गई। हादसे में एक लोको पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल 5 अन्य लोको पायलट को शहडोल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

स्थानीय प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। जीएम आलोक कुमार और डीआरएम प्रवीण पाण्डेय के साथ बिलासपुर रेल मंडल के अधिकारियों का दल मौके पर हैं। बताया जा रहा है कि स्टेशन के पास सिग्नल ओवरशूट (रेड सिग्नल के बावजूद आगे बढ़ना) होने की वजह से हादसा हुआ। हालांकि, रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के पीछे क्या वजह रही, ये जांच के बाद ही बताया जा सकेगा। हादसे के बाद 10 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

यात्रियों को बस से भेज रहे बिलासपुर

कटनी-बिलासपुर रेलवे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। कटनी और बिलासपुर की ओर से आने-जाने वाली सभी यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों को रोका गया है। बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन को नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर रोक लिया है। संपर्क क्रांति और नर्मदा एक्सप्रेस में फंसे पैसेंजर को बस से अनूपपुर जंक्शन भेजा गया। यहां से यात्रियों को स्पेशल ट्रेन के से उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।

हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। कटनी, मनेंद्रगढ़, बिलासपुर से टीम घटनास्थल पहुंची है। ट्रैक पर इंजन और वैगन के कारण परिचालन बंद है। इस रूट से आने जाने वाली अधिकांश गाड़ियों को 19 अप्रैल तक के लिए रद्द कर दिया गया है और कुछ गाड़ियों का रूट बदल दिया गया है। कल तक ट्रैक को साफ करके रेल परिचालन को सामान्य कर लिया जाएगा।
साकेत रंजन, CPRO, बिलासपुर जोन

हादसा होते ही एक मालगाड़ी के इंजन में आग लगी गई।

हादसा होते ही एक मालगाड़ी के इंजन में आग लगी गई।

कोयला लोडेड मालगाड़ियों में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि सिंहपुर स्टेशन पर कोयला लोडेड मालगाड़ी खड़ी थी और सिग्नल रेड था। उसी समय कटनी से आ रही कोयला लोडेड दूसरी मालगाड़ी उसी ट्रैक पर आ गई। सिग्नल रेड होने के बावजूद मालगाड़ी आगे बढ़ी और खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे दोनों ट्रेन डीरेल हो गईं और इंजन में आग लग गई। दोनों मालगाड़ियां बुढ़ार रेलवे स्टेशन जा रही थीं।

स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी में एक इंजन आगे और एक पीछे था। कटनी से आ रही गाड़ी में 2 चालू और एक इंजन बंद था। हादसे के बाद 4 इंजन क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे के बाद चारों इंजन में आग लग गई थी।

15 घंटे से ड्यूटी पर था लोको पायलट

जो मालगाड़ी खड़ी थी, उसमें पीछे की तरफ लगे इंजन में लोको पायलट राजेंद्र प्रसाद और सहायक लोको पायलट ऋतु राज सिंह थे। इंजन में पीछे से टक्कर लगते ही राजेंद्र प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऋतु राज सिंह की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र प्रसाद पिछले 15 घंटे से लगातार ड्यूटी पर थे और कोयले से लोड मालगाड़ी को लेकर बिलासपुर से उमरिया की ओर जा रहे थे। सिंहपुर स्टेशन के पास पहुंचते ही लोको पायलट राजेश प्रसाद गुप्ता रेल इंजन से अपना नियंत्रण खो बैठा। स्टेशन में पहले से ही जिस ट्रैक पर मालगाड़ी खड़ी थी उसमें रेड सिग्नल दिया गया था लेकिन लोको पायलट राजेश गुप्ता सिग्नल ओवरशूट करते हुए तेज रफ्तार से खड़ी मालगाड़ी की ओर आगे बढ़ा और यह भीषण हादसा हो गया। रेलवे ने भी इसी पहलू पर जांच के आदेश दिए हैं कि सिग्नल ओवरशूट कैसे हुआ? वहीं रेलवे के अधिकारियों से जब लोको पायलट राजेश प्रसाद गुप्ता के 15 घंटे से ज़्यादा समय से नौकरी पर बने रहने की बात पूछी गई तो उन्होंने जांच के आदेश दिए गए हैं कहकर मामले से पल्ला झाड़ लिया।

सिंहपुर स्टेशन पर नहीं रुकती हैं यात्री ट्रेनें

शहडोल और बुढ़ार रेलवे स्टेशन के बीच सिंहपुर स्टेशन है। यहां टिकट काउंटर बंद रहता है, इसलिए यात्रियों ने इस स्टेशन पर आना ही छोड़ दिया है। स्टेशन पर कोई भी यात्री ट्रेन रुकती नहीं है। इसका इस्तेमाल आउटर के लिए किया जाता है। शहडोल रेलखंड कोल परिवहन के लिए मानी जाती है, इस ट्रैक के जरिए विभिन्न राज्यों में कोल सप्लाई होता है। सिंहपुर स्टेशन पर तीसरी लाइन का कार्य जारी है।

यात्रियों की सुविधा के लिए मंडल के बिलासपुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल जैसे सभी प्रमुख स्टेशनों पर May I Help You बूथ खोले गए हैं।

ये 10 गाड़ियां की गईं रद्द

  1. बिलासपुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08740 बिलासपुर-शहडोल 19 अप्रैल को रद्द रहेगी।
  2. शहडोल से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08749 शहडोल-अम्बिकापुर 19 अप्रैल को रद्द रहेगी।
  3. अम्बिकापुर से अनूपपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08758 अम्बिकापुर-अनूपपुर 19 अप्रैल को रद्द रहेगी।
  4. अनूपपुर से मनेंद्रगढ़ के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08759 अनूपपुर-मनेंद्रगढ़ 19 अप्रैल को रद्द रहेगी।
  5. मनेंद्रगढ़ से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08757 मनेंद्रगढ़-अम्बिकापुर 20 अप्रैल को रद्द रहेगी।
  6. अम्बिकापुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08750 अम्बिकापुर-शहडोल 20 अप्रैल को रद्द रहेगी।
  7. शहडोल से बिलासपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08739 शहडोल-बिलासपुर 19 अप्रैल को रद्द रहेगी ।
  8. अम्बिकापुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18576 अम्बिकापुर-शहडोल 19 अप्रैल को रद्द रहेगी ।
  9. शहडोल से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18755 शहडोल-अम्बिकापुर 19 अप्रैल को रद्द रहेगी ।
  10. बिलासपुर से इंदौर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 19 अप्रैल को रद्द रहेगी ।

ये गाड़ी लेट चलेगी

  1. दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 20847 दुर्ग–ऊधमपुर एक्सप्रेस को आज 2 घंटे लेट रवाना की जाएगी।

गंतव्य से पहले रद्द की गई गाड़ियां

  1. ट्रेन नंबर 08747 बिलासपुर–कटनी को पेंड्रा रोड में रद्द।
  2. ट्रेन नंबर 11266 अम्बिकापुर–जबलपुर को बिजुरी में रद्द।
  3. ट्रेन नंबर 11265 जबलपुर–अम्बिकापुर को जबलपुर मंडल में रद्द।

ये गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलीं

  1. बरौनी से 18 अप्रैल को रवाना हुई ट्रेन 15231 बरौनी–गोंदिया।
  2. अजमेर से 18 अप्रैल को रवाना हुई ट्रेन 18208 अजमेर–दुर्ग।
  • सम्बंधित खबरे

    नशे में धुत युवती ने सड़क पर किया हंगामा,  खुद पुलिस भी रह गई हैरान, Video वायरल 

    शहडोल। आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले में नशे की लत अब युवतियों तक भी पहुंच चुकी है। जिले के सबसे व्यस्त क्षेत्र चौपाटी के पास रविवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच…

    गैर मर्द के साथ कमरे में थी पत्नी: देखते ही खौल उठा पति का खून, दी ऐसी दर्दनाक मौत कि कांप उठेगी रूह

    शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पत्नी को गैर मर्द के साथ कमरे में देखने के बाद उसे दर्दनाक मौत दे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!