धोनी के संन्यास पर सुशांत ने दिया बयान

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही महेंद्रसिंह धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की अटकलें लगाई जा रही है। धोनी वर्ल्ड कप के बाद से ही क्रिकेट मैदान से दूर है लेकिन उनके भविष्य को लेकर खबरें रोज सुर्खियां बटोर रही हैं। इस मामले में रोज क्रिकेट से जुड़ी कोई न कोई बड़ी हस्ती अपने विचार प्रकट करती रहती है इस कड़ी में अब फिल्मी पर्दे पर धोनी का किरदार निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत का नाम भी जुड़ गया है।

सुशांत ने महेंद्रसिंह की बायोपिक में धोनी की भूमिका अदा की थी। सुशांत ने कहा, धोनी सही समय पर इस बारे में फैसला लेंगे। मैं धोनी का फैन हूं, और उनकी नेतृत्व क्षमता से प्रभावित हूं। जब हम किसी किताब में नेतृत्व क्षमता के बारे में पढ़ते हैं तो वे सारे गुण धोनी में नजर आते हैं। उन्होंने लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट की सेवा की है, इसलिए मेरा मानना है कि उनके संन्यास के बारे में फैसला लेने का हक सिर्फ उन्हें ही होना चाहिए।

सुशांत ने कहा, जब आप किसी को भी एक फैन की नजरों से देखेंगे तो आप उसका आकलन नहीं कर पाएंगे। मेरे लिए धोनी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर है। मैं भारत-पाकिस्तान मैच का पूरा आनंद उठाता हूं। मैं जब स्कूल में था तो भारत के मैचों की तारीखें पहले से याद कर लेता था। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की तारीख तो हमेशा याद रहती थी, मैं उस मैच के एक दिन पहले से कुछ नहीं करता था।

ऐसा माना जा रहा था कि धोनी वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। धोनी ने इसके बाद इंडियन आर्मी की सेवा के लिए क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लिया था। वे इस वजह से वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं गए थे। उन्होंने इस दौरान सेना की अपनी बटालियन के साथ जम्मू-कश्मीर में 15 दिनों तक ड्यूटी की थी। उन्होंने इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई टी20 सीरीज के लिए भी अपनी अनुपल्बधता जताई थी। बीसीसीआई के सिलेक्टर संकेत दे चुके हैं कि वे भविष्य की तरफ देख रहे हैं। इस बीच दो दिन पहले मीडिया रिपोर्ट्स थी कि धोनी अनफिट होने की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उनके नवंबर तक मैदान से दूर रहने की उम्मीद है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!