मध्यप्रदेश में वीजा कार्यालय खोलने हेतु सिंधिया से मिले डॉ रमेश दुबे

भिण्ड :भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ रमेश दुबे ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय पहुंचकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से शिष्टाचार भेंट की और मध्यप्रदेश में वीजा कार्यालय खोलने हेतु आग्रह किया।
डॉ दुबे ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को मांग पत्र देते हुए आग्रह किया कि मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के लोगों को वीजा बनवाने के लिए दिल्ली या अहमदाबाद जाना पड़ता है, कई मशक्कतों के बाद उनका वीजा बन पाता है, इस समस्या से निजात दिलाने के लिए एक नवीन वीजा कार्यालय मध्यप्रदेश में खोला जाए, यदि नवीन कार्यालय मध्यप्रदेश में खोला जाता है तो दोनों प्रदेश के 110 जिलों को लाभ होगा और लोगों को दिल्ली एवं अहमदाबाद नहीं जाना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि वीजा कार्यालय मध्यप्रदेश में खोले जाने से मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के के छात्रों को विदेश में शिक्षा ग्रहण एवं रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, लोगों को बहुत सहूलियत मिलेगी, श्रीमंत सिंधिया ने डॉ दुबे के आग्रह पर सहमति जताते हुए कहा कि जल्द ही इस विषय पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय कार्यवाही करेगा।

शिष्टाचार भेंट के दौरान डॉ रमेश दुबे ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को “मोदी@20” नाम की पुस्तक भेंट की और भिण्ड जिले में पधारने हेतु निवेदन किया जिस पर श्रीमंत सिंधिया ने सहर्ष हामी भरते हुए कहा कि भिण्ड सहित समूचा ग्वालियर-चम्बल अंचल मेरा परिवार है,भला मैं कैसे दूर रह सकता हूँ, मैं जल्द ही अवश्य आऊंगा और अपने परिवार से मिलूंगा, साथ ही केंद्रीय मंत्री ने डॉ रमेश दुबे से भिण्ड के विकास पर चर्चा की और सभी की कुशलक्षेम जानी।

  • सम्बंधित खबरे

    मध्य प्रदेश के 30 जिलों में आज तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, 16 मई तक बदला रहेगा मौसम  

    मध्य प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी है। दिन में जहां तीखी धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही…

    ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्राला में घुसी, तीन की मौत

    मेहगांव/भिंड: ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे पर मेहगांव थाना में नारायणपुरा के पास गुरुवार सुबह पांच बजे तेज रफ्तार कार खड़े ट्राला में घुस गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!