शिवसैनिक को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाने का वादा, पूरा करूंगा: उद्धव ठाकरे

मुंबई महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर हो रही देरी के बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के साथ बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है और अंतिम निर्णय की घोषणा जल्द ही की जाएगी। उद्धव ने कहा कि वह एक शिवसैनिक को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाने का अपने पिता और शिवसेना के पूर्व प्रमुख दिवंगत बाल ठाकरे से किया वादा पूरा करेंगे। उद्धव के इस बयान से गठबंधन पर पेच फंसने की सुगबुगाहट तेज हो गई है क्योंकि शाह पहले ही देवेंद्र फडणवीस को सीएम पद का चेहरा बता चुके हैं और फडणवीस सेना को उपमुख्यमंत्री का पद ऑफर कर चुके हैं।

बालासाहेब से किया था वादा
ठाकरे यहां बांद्रा में रंग शारदा ऑडिटोरियम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उद्धव ने कहा कि वह चाहते हैं कि शिवसेना महाराष्ट्र में सत्ता में आए। उन्होंने कहा, ‘मैंने बालासाहेब से वादा किया था कि मैं एक शिवसैनिक को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाऊंगा। मैंने यह वादा पूरा करने की प्रतिज्ञा की है। मैं महाराष्ट्र में सत्ता चाहता हूं, लिहाजा मैंने सभी 288 सीटों के टिकट के दावेदारों को बुलाया है। मैं सभी निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करना चाहता हूं। अगर गठबंधन होता है तो शिवसेना, बीजेपी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करेगी लेकिन शिवसेना के उम्मीदवारों को भी बीजेपी का समर्थन मिलना चाहिए।’

‘राजनीति छोड़ किसानी नहीं करूंगा’
कार्यकर्ताओं से पार्टी और सहयोगी दलों के प्रति निष्ठावान रहने का आह्वान करते हुए उद्धव ने कहा कि कि मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि जिन क्षेत्रों (विधानसभाओं) में शिवसेना को चुनाव लड़ना है वहां हमारी पूरी चुनावी तैयारी हो। एनसीपी नेता अजित पवार पर कटाक्ष करते हुए उद्धव ने कहा, ‘मैं राजनीति छोड़कर किसानी नहीं करूंगा। मैं शिवसैनिक के रूप में काम करूंगा।’ बता दें कि अजित पवार ने शुक्रवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!