तीन से दस अप्रैल के दौरान बंद रहेगा महाकाल मंदिर, प्रशासन ने लिया फैसला

उज्जैन:उज्जैन महाकाल के भक्तों के लिए निराशा भरी खबर है। अगर महाकाल के दर्शन करने जाना है तो तीन अप्रैल के पहले या दस अप्रैल के बाद ही जाएं क्योंकि 3 से 10 अप्रैल तक महाकाल मंदिर का गर्भगृह बंद रखने का निर्णय लिया गया है। मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा यह फैसला पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के आयोजन को देखते हुए लिया है। दरअसल तीन से दस अप्रैल के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने की संभावना है। जिसे देखते हुए महाकाल मंदिर प्रशासन ने मंदिर के गर्भगृह को बंद रखने का निर्णय लिया है।

मंदिर समित के अध्यक्ष और कलेक्टर का निर्णय
पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान महाकाल मंदिर बंद रखने का निर्णय मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने मिलकर लिया है। प्रशासन ने यह फैसला प्रदीप मिश्रा की कथा में आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए लिया है। प्रशासन को इस दौरान महाकाल के श्रद्धालुओं को पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में आने वाली भीड़ को संभालना एक चुनौती हो सकती थी इसलिए यह फैसला लिया गया है। दरअसल पिछले दिनों हुई पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भारी भीड़ के कारण सड़कों पर लंबा जाम लग गया था। इस दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

कौन हैं पंडित प्रदीप मिश्रा
पंडित प्रदीप मिश्रा मूलरूप से सीहोर के रहने वाले हैं। प्रदीप मिश्रा अपने नाम के साथ प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले भी लिखते हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा के यूट्यूब पर लाखों फॉलोवर हैं। उनकी कथा के दौरान दिए जाने वाले उपदेशों के वीडयो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। पंडित प्रदीप मिश्रा के भक्तों में प्रदेश के बड़े-बड़े नेताओं यहां तक की मंत्रियों का नाम भी शामिल है। इंटरनेट पर प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंडित प्रदीप मिश्रा एक कथावाचक हैं जो देश-विदेश में कथा करने जाते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!