इंदौर मंदिर हादसा:अपनों को खून में लथपथ देख बिलख पड़े लोग, अब तक 13 लोगों की मौत

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा होने से 50 लोगों की जान खतरे में आ गई। ये सभी लोग राम नवमी पर शहर के पटेल नगर में मौजूद श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में पूजा-अर्चना करने गए थे। कन्या पूजन के दौरान मंदिर में स्थित बावड़ी की छत अचानक धंस गई, जिससे 50 से अधिक लोग उसमें गिर गए। हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। 

इस मंदिर में हुआ हादसा।
इस मंदिर में हुआ हादसा

अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुआ हादसा  
हादसे को लेकर प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि जहां पर बावड़ी का निर्माण हुआ था, उसके पास ही कमरा भाजपा के एक पार्षद का कार्यालय है। करीब डेढ़ साल पहले आप-पास के रहवासियों ने नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल को लिखित शिकायत दी थी। 

जिसमें कहा गया था कि ये बावड़ी अवैध तरीके से बनाई जा रही है। इससे कभी भी हादसा हो सकता है, इसके बाद भी ना तो कमिश्नर ने और ना ही किसी प्रशासनिक अधिकारी ने इस ओर ध्यान दिया। लोगों की शिकायत को नजर अंदाज कर दिया गया। इसी लापरवाही के कारण आज ये हादसा हो गया है।

अचानक धंस गई बावड़ी की छत।
अचानक धंस गई बावड़ी की छत

लापरवाहों पर हो सकती है कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार मामले को लेकर बरती गई लापरवाही पर सरकार पर सख्त एक्शन लिया जा सकता है। प्रशासन के आला अफसरों ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की रिपोर्ट मांगी है।

बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने की जंग जारी।
बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने की जंग जारी

कन्या पूजन के समय हुआ हादसा
रामनवमी पर शहर के पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में सुबह से हवन हो रहा था। इसके बाद मंदिर में कन्या पूजन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान में बनी बावड़ी की छत धंस गई, जिससे वहां वहां मौजूद 50 से अधिक लोग उसमें गिर गए। ये सभी लोग बावड़ी की छत पर बैठे हुए थे, अचानक छत धंसने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बावड़ी में गिरने वालों में बच्चे, महिलाएं और पुरुष भी शामिल हैं। प्रशासन और लोग बावड़ी में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर रहे हैं। 

मासूम बच्ची ने जीती जिंदगी की जंग।
मासूम बच्ची ने जीती जिंदगी की जंग

अब तक 18 से अधिक लोगों को बाहर निकाला
बावड़ी में गिरे 50 से अधिक लोगों को निकालने के जिला प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। अब तक 13 लोगों के शव बावड़ी से बाहर निकाल लिए गए हैं। जबकि 18 से अधिक लोगों को बचा लिया गया है।  जिनमें से कई हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के अस्पातल में भर्ती कराया गया है।  

घायलों को लाया जा रहा अस्पताल।
घायलों को लाया जा रहा अस्पताल

पीएम मोदी ने जताया दुख
राम नवमी पर हुए इस हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व सीएम कमलनाथ सहित अन्य भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- इंदौर में हुए हादसे से बेहद आहत हूं।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!