डीमेरिट अंक घटने से टला इंदौर में अंतरराष्ट्रीय मैच के प्रतिबंध का खतरा

इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले गए टेस्ट मैच के दौरान मैच रैफरी ने स्टेडियम की पिच को खराब बताते हुए तीन डिमेरिट अंक दिए थे, लेकिन मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा दिए गए तर्कों के बाद आईसीसी ने दो डीमेरिट अंक घटा दिए। आईसीसी के इस फैसले से इंदौर से अंतरराष्ट्रीय मैच के प्रतिबंध का खतरा टल गया। नियमानुसार एक वर्ष में यदि किसी भी स्टेडियम के पिच को पांच डिमेरिट अंक मिलते है तो फिर इंदौर में सालभर के लिए मैच नहीं होते है। इस तरह का प्रतिबंध इंदौर १५ साल पहले भी झेल चुका है।

तीसरे दिन पिच पर ८० रनों की साझेदारी
मैच रैफरी द्वारा होलकर स्टेडियम के पिच को खराब बताए जाने के बाद मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने अलग-अलग बिन्दूओं बनाए थे और बीसीसीआई को भेजे थे। बीसीआई ने आईसीसी के सामने एमपीसीए के तर्कों को रखा। सबसे महत्वपूर्र्ण तर्क यह रखा गया कि पिच पर मैच के तीसरे दिन आस्ट्रेलिया की टीम ने ज्यादा रन बनाए और ८० रनों की साझेदारी भी की। यदि पिच खराब होता तो फिर तीसरे दिन भी परेशानी आती।

नागपुर और दिल्ली मेें भी तीन दिन में खत्म हो गया था मैच
आईसीसी के मैच रैफरी हर मैच के बाद पिच और स्टेडियम की रैटिंग देते है। इंदौर से पहले नागपुर और दिल्ली के टेस्ट मैच भी तीन दिन में खत्म हो गए थे। दोनो के पिचों की रैटिंग एवरेज दी गई थी, लेकिन इंदौर के पिच को खराब बताया गया था। बीसीआई ने जो अपील की, उसमे कहा गया कि पिच में असामान्य उछाल मौसम और नमी की वजह से भी हो सकता है। इसका यह मतलब नहीं कि पिच खराब है। यह भी तर्क रखा गया कि पिच स्पीनरों के लिए मददगार था। जबाव में कहा गया कि मैच में तेंज गेंदबाजों को भी विकेट मिले।  

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!