टी.बी. मुक्त भारत के निर्माण में सबकी भागीदारी जरूरी : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

भोपाल: लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि टी.बी. मुक्त भारत के निर्माण में सबकी भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक देश को टी.बी. से मुक्त करने के लिये हम संकल्पित हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी विश्व क्षय दिवस पर टी.बी. जागरूकता के लिये निवास कार्यालय से बाइक रैली को रवाना कर रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि टी.बी. के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं। इस सिलसिले में स्वास्थ्य विभाग ने बाइक रैली निकाली है। उन्होंने कहा कि टी.बी. के प्रति व्याप्त शंकाओं को दूर करने और मरीजों को नियमित दवा सेवन का संदेश देने में सबकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि टी.बी.  के सामान्य लक्षण, जो 2 सप्ताह की खाँसी, बुखार, वजन में कमी होना, कफ के साथ खून आना आदि है, दिखने पर चिकित्सक से परामर्श लेना आवश्यक है। शुरूआती दौर में बीमारी के लक्षणों को गंभीरता से नहीं लेने पर दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि टी.बी. के इलाज की सुविधा नि:शुल्क है। टी.बी. के मरीज को उपचार की अवधि में 500 रूपये प्रतिमाह दिया जाता है। यह राशि मरीजों के खाते में पहुँचाई जाती है। क्षय रोगियों को सहायता देने के लिये निक्षय मित्र कार्य कर रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी, जिला क्षय अधिकारी डॉ. मनोज वर्मा और डॉ. एच.एस. कदम उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!