High Court: अभद्रता के मामले में पुलिसकर्मी के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज करने की याचिका दायर

जबलपुर | मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने थाने बुलाकर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने की मांग वाली याचिका की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट जस्टिस अंजली पालो की एकलपीठ ने नोटिस जारी करते हुए रिकॉर्ड तलब किया है।याचिका ग्वारीघाट रोड निवासी अजीत सिंह आनंद की ओर से दायर की गई है। याचिका के मुताबिक, एक्सीडेंट के मामले में उसे फोन कर आधारताल थाने बुलाया गया था। थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक मनोज गोस्वामी ने उससे रिश्वत मांगी थी। रिश्वत देने से इनकार करने पर पुलिसकर्मी ने उसके साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की थी। इसकी शिकायत उसने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की थी। शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर उसने जिला न्यायालय में परिवाद दायर किया था। परिवाद और अपील खारिज होने के कारण उक्त याचिका दायर की गई है।

याचिका में कहा गया है कि परिवाद की सुनवाई के दौरान उसने न्यायालय को बताया था कि अनावेदक ने उसे गालियां दी थीं। न्यायालय ने इस आधार पर परिवाद खारिज कर दिया था कि अनावेदक ने कौन सी गाली दी। इस कारण से इस बात का निर्धारण नहीं किया जा सकता है कि उक्त गाली अश्लील प्रवृत्ति की है या नहीं।एकलपीठ ने याचिका की प्रारंभिक सुनवाई के बाद अनावेदक पुलिस कर्मचारी को नोटिस जारी करते हुए रिकॉर्ड तलब किया है। याचिका पर अगली सुनवाई 26 अप्रैल को निर्धारित की गई है। याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता सलीम अहमद, विजय तिवारी तथा राजेश कनौजिया ने पैरवी की।

  • सम्बंधित खबरे

    रेप के आरोपी पूर्व तहसीलदार को बड़ी राहत: जिला कोर्ट ने शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत की मंजूर, महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप 

    ग्वालियर। ग्वालियर जिला कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी पूर्व तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत मंजूर की है। तहसीलदार के वकील द्वारा कोर्ट में पेश की गई जमानत याचिका के दौरान…

    व्यापमं फर्जीवाड़ा: 28 जुलाई से शुरू होगी कोर्ट में ट्रायल, अब तक 8 आरोपियों की हो चुकी है मौत

    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए व्यापमं फर्जीवाड़ा मामले में 28 जुलाई से कोर्ट में ट्रायल शुरू होगी। विशेष न्यायाधीश विशाल अखंड की अदालत इस केस की सुनवाई करेगी।…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!