69000 सहायक शिक्षक भर्ती : अभ्यर्थी एकल पीठ के आदेश को देंगे चुनौती, हाईकोर्ट ने 6800 की चयन सूची की है रद्द

लखनऊ : 69000 सहायक शिक्षक भर्ती के आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों ने मंगलवार को राजधानी के एक पार्क में बैठक की। इसमें 15 जिलों के आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों ने शिरकत की। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि इस भर्ती में आरक्षित वर्ग की 19 हजार से अधिक सीटों पर आरक्षण घोटाला किया गया है। वह लखनऊ हाईकोर्ट की एकल पीठ के आदेश से संतुष्ट नहीं हैं। जल्द ही इस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती देंगे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 13 मार्च को लखनऊ हाईकोर्ट की एकल पीठ ने आदेश में स्पष्ट लिखा है कि सरकार 69000 सहायक शिक्षक भर्ती की पूरी लिस्ट को मूल चयन सूची के रूप में बनाए। लिस्ट में अभ्यर्थियों के गुणांक, कैटेगिरी तथा सबकैटेगरी आदि को दिखाए। अधिकारियों की ओर से ऐसा न करके यदि उसी 69000 शिक्षक भर्ती की जिला आवंटन सूची को पुनरीक्षित किया जाता है तो यह हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन होगा।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव प्रताप सिंह बघेल व गणेश कुमार से मिलकर उन्हें अवगत करा चुके हैं। अधिकारी कह रहे हैं कि उन्हें जैसा शासन से निर्देश मिलेगा, वह उसी के अनुसार कार्य करेंगे। बैठक में पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप, संरक्षक भास्कर सिंह यादव, राजेश कुमार, पुष्पेंद्र सिंह जेलर, रवि निषाद, रामविलास यादव, बीपी डिसूजा, मायापति यादव, प्रविंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

  • सम्बंधित खबरे

    रेप के आरोपी पूर्व तहसीलदार को बड़ी राहत: जिला कोर्ट ने शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत की मंजूर, महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप 

    ग्वालियर। ग्वालियर जिला कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी पूर्व तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत मंजूर की है। तहसीलदार के वकील द्वारा कोर्ट में पेश की गई जमानत याचिका के दौरान…

    व्यापमं फर्जीवाड़ा: 28 जुलाई से शुरू होगी कोर्ट में ट्रायल, अब तक 8 आरोपियों की हो चुकी है मौत

    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए व्यापमं फर्जीवाड़ा मामले में 28 जुलाई से कोर्ट में ट्रायल शुरू होगी। विशेष न्यायाधीश विशाल अखंड की अदालत इस केस की सुनवाई करेगी।…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!